• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

खरगोन के कसरावद में मिठाई की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के कसरावद में एक मिठाई की दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 07 Nov 2025 12:54:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Nov 2025 01:48:30 PM (IST)
खरगोन के कसरावद में मिठाई की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू
मिठाई दुकान में आग लगने के बाद मचा हड़कंप।

HighLights

  1. फ्रिज, ओवन और अन्य कीमती उपकरण जलकर खाक हो गए।
  2. गनीमत रही कि आग पर समय रहते हुए काबू पाया गया।
  3. आस-पास की दुकानें भी चपेट में आने से बाल-बाल बची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन, कसरावद। कसरावद के जय स्तंभ चौराहे के सामने स्थित भगवती स्वीट सेंटर में शुक्रवार की अलसुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। बंद दुकान मे धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान का ताला खोलते ही अंदर से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर परिषद को आग की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम एक पानी के टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।


आगजनी में दुकान में रखा मिठाई का स्टॉक, फ्रिज, ओवन और अन्य कीमती उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि आग पर समय रहते हुए काबू पाया गया। अन्यथा आस-पास की दुकानें भी चपेट में आने से बाल-बाल बची। बड़ा हादसा टला। फिलहाल आग लगने की स्थिति स्पष्ट नहीं, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।