• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal में पहले कैब बुक कराई, फिर चालक से किया झगड़ा, बाद में कार लेकर हुआ फरार

थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के अनुसार 25 वर्षीय नीरज यादव लांबाखेड़ा क्षेत्र में रहकर ऑनलाइन कैब चलाता है, उसे राजू नामक पैसेंजर से पटेल नगर जाने ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 03:17:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 03:17:13 PM (IST)
Bhopal में पहले कैब बुक कराई, फिर चालक से किया झगड़ा, बाद में कार लेकर हुआ फरार
Bhopal Crime: कार लेकर फरार हुआ पैसेंजर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी क्षेत्र में ऑनलाइन कैब बुक कर पैसेंजर द्वारा कैब चोरी का मामला सामने आया है। पैसेंजर ने भानपुर क्षेत्र से पटेल नगर के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। कैब चालक ने जब उसे लोकेशन पर पहुंचा दिया तो पैसेंजर ने किराये को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया और मौका पाकर उसकी कार लेकर फरार हो गया।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

पीड़ित की शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और रायसेन रोड के सभी थानों में इसकी सूचना दी। आरोपित कैब लेकर जैसे ही गैरतगंज क्षेत्र में पहुंचा तो पुलिस की घेराबंदी देखकर कार वहीं छोड़कर चला गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, वहीं कैब बुकिंग के लिए उपयोग किए गए मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस आरोपित पैसेंजर की तलाश कर रही है।


आरोपी पैसेंजर से किराए को लेकर हुआ विवाद

थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के अनुसार 25 वर्षीय नीरज यादव लांबाखेड़ा क्षेत्र में रहकर ऑनलाइन कैब चलाता है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसे राजू नामक पैसेंजर से पटेल नगर जाने के लिए बुकिंग मिली थी। नीरज ने पैसेंजर को पटेल नगर में संस्कृति गार्डन के सामने बुकिंग के अनुसार लोकेशन पर छोड़ा तो कार में बैठे पैसेंजर ने उससे किराये को लेकर विवाद किया। इस दौरान दोनों कार से बाहर आ गए।

कार लेकर फरार हुआ आरोपी पैसेंजर

विवाद के बाद नीरज जैसे ही कुछ आगे पहुंचा तो पैसेंजर ने कार में चाबी लगे होने का फायदा उठाकर कार लेकर फरार हो गया। एसआइ संतोष रघुवंशी के अनुसार पीड़ित ने जैसे ही शिकायत की और आरोपित के रायसेन रोड तरफ जाने की शंका जताई तो हमने आसपास के सभी थानों में सूचना दे दी। गैरतगंज में पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी, वहां जैसे ही आरोपित पहुंचा और पुलिस को देखा तो कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपित की जांच में जुटी है।