भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। इन दिनों शहर के जिनालयों में आचार्य विद्या सागर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भक्तामंर पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं। जैन समाज के लोग आचार्यश्री के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के संत हिरदाराम नगर, कोलार, भेल, चौक, पिपलानी, अयोध्या नगर, अवधपुरी, कस्तूरबा नगर सहित अन्य जिनालयों में अलग-अलग दिनों में भक्तांमर पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य विद्या सागर के स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के जैन मंदिरों में हो रहे णमोकार मंत्र एवं भक्तांबर पाठ का वाचन विद्योदय युवा महासंघ के सदस्यों ने किया। कीर्ति स्तंभ कमला पार्क पर संगीत के साथ भक्तांमर का वाचन किया गया। भोपाल जैन समाज के सर्वोच्च संत अध्यात्म शिरोमणि जन जन के श्रद्धा आस्था के केंद्र आचार्य विद्यासागर महाराज की तप त्याग और संयम की साधना रत्ना त्रय निरंतर चल रहा है कुछ समय से आचार्यश्री का स्वास्थ ठीक नहीं है। दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया शहर में समाज के द्वारा आचार्यश्री के स्वास्थ्य लाभ और उनके मोक्ष मार्ग पर अविरल बढ़ते कदम के लिए श्रद्धालुओं द्वारा जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ णमोकार महामंत्र का वाचन एवं भक्तांबर का पाठ किया जा रहा है। इसी के तहत संयम कीर्ति स्तंभ कमला पार्क में विद्योदय युवा महासंघ के द्वारा आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज के स्वास्थ लाभ हेतु भक्ताम्बर का पाठ रखा गया। जिसमें पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु, मनोज बांगा सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसी तरह कस्तूरबा नगर जिनालय में समाज के मुख्य सुनील जैनविन की मौजूदगी में भक्तांमर पाठ किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य जिनालयों में भी भक्तांमर के पाठ किए जा रहे हैं। समाज के लोग विधि-विधान से भक्तांमर के पाठ किए जा रहे हैं। विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम चल रहे हैं।