
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक अफ्रीकी युवक-युवती द्वारा तंजानिया की युवती को नौकरी के नाम पर बुलाकर देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवती को होटल में दस लाख रुपये महीने की नौकरी का लालच देकर भोपाल बुलाया था। कोलार थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी युवक-युवती ने तंजानिया की युवती को होटल में दस लाख रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। यहां पहुंचने के बाद आरोपितों ने युवती पर दबाव बनाते हुए उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की और कई होटलों में भेजने के लिए दबाव बनाया।
जब युवती ने देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों आरोपितों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर कोलार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।