यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व विधायक राकेश शुक्ला और बघेल भाजपा में शरीक
भिंड एवं दतिया जिले के तीन नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 09 Apr 2014 08:01:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Apr 2014 08:02:56 PM (IST)
भोपाल (ब्यूरो)। भिंड एवं दतिया जिले के तीन नेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें मेहगांव (भिंड) के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, सेवढ़ा (दतिया) से बसपा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल एवं अटेर (भिंड) के बसपा विधानसभा प्रत्याशी रहे महेन्द्र सिंह भदौरिया शरीक हैं। सुबह ये सभी अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे वहां इन सभी ने शिवराज से मुलाकात कर भाजपा का दामन थाम लिया।
भाजपा का दुष्प्रचार
कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में पार्टी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा उपर्युक्त नेताओं को कांग्रेस का बताकर दुष्प्रचार कर रही है जबकि यह सही नहीं है।