• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडीबामोरा में राजकोट एक्सप्रेस समेत मंडल से जाने वाली 27 गाड़ियों की हाल्ट अवधि बढ़ी

भोपाल। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए राजकोट एक्सप्रेस का मंडीबामोरा में प्रायोगिक ठहराव 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही मंडल से गु...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Fri, 22 Feb 2019 04:10:44 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 Feb 2019 04:10:44 AM (IST)
मंडीबामोरा में राजकोट एक्सप्रेस समेत मंडल से जाने वाली 27 गाड़ियों की हाल्ट अवधि बढ़ी

भोपाल। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए राजकोट एक्सप्रेस का मंडीबामोरा में प्रायोगिक ठहराव 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही मंडल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों के अस्थाई हाल्ट की अवधि बढ़ाई गई है। प्रायोगिक ठहराव में यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते यह निर्णय लिया गया है। ट्रेन नंबर 11466 जबलपुर- सोमनाथ एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का मंडीबामोरा में 13 अप्रैल तक हाल्ट बढ़ाया गया है। दोनों तरफ की कामायनी एक्सप्रेस का छनेरा में 5 अप्रैल तक व ट्रेन नंबर 16032 अंडमान एक्सप्रेस सांची में 14 मई तक के लिए हाल्ट बढ़ाया गया है।

अमरकंटक एक्सप्रेस में जून से एसी कोच की सुविधा भी

दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में पहली बार जून से प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का अस्थायी कोच लगााने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में 20 जून से व गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में 21 जून से एक प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का अस्थायी कोच लगाया जाएगा। साथ ही इस गाड़ी में एक एसी-1, दो एसी-2, तीन एसी-3, 13 शयनयान श्रेणी 3 सामान्य श्रेणी व दो एसएलआर सहित कुल 24 कोच हो जाएंगे। इसके बाद अब इस ट्रेन में अब अतिरिक्त कोच लगाने की क्षमता नहीं बची है।