• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... महावीर जयंती पर अब 30 को भी अवकाश, कलेक्टरों को दिया अधिकार

महावीर जयंती पर सरकारी कार्यालयों में अब 30 मार्च को भी अवकाश दिया जा सकता है। सरकार ने कलेक्टरों को इस पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 08:11:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 08:11:50 PM (IST)
एमपी में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी... महावीर जयंती पर अब 30 को भी अवकाश, कलेक्टरों को दिया अधिकार
महावीर जयंती अवकाश पर सस्पेंस खत्म। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. महावीर जयंती अवकाश पर सस्पेंस खत्म
  2. अब कलेक्टर तय करेंगे छुट्टी की तारीख
  3. 30 मार्च को भी मिल सकता है अवकाश

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। महावीर जयंती पर सरकारी कार्यालयों में अब 30 मार्च को भी अवकाश दिया जा सकता है। सरकार ने कलेक्टरों को इस पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। दरअसल, कई सामाजिक संगठनों ने शासन को ज्ञापन देकर मांग की थी कि अवकाश 30 मार्च को दिया जाए।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतिम निर्णय के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा था। उनके अनुमोदन के बाद कलेक्टरों को स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।

अवकाश की तारीख को लेकर स्पष्ट निर्देश

साथ ही यह भी कहा कि यदि 30 मार्च को अवकाश दिया जाता है तो 31 मार्च का अवकाश नहीं रहेगा। वहीं, यदि महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जा रही है तो फिर अलग से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए 29 दिसंबर 2025 को वर्ष भर के अवकाश घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें महावीर जयंती भी शामिल है।


यह भी पढ़ें- इंदौर बना खादी सप्लाई का हब, प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में बढ़ी खादी चादरों की मांग, 20 हजार से ज्यादा का मिला ऑर्डर

वहीं, सार्वजनिक अवकाश घोषित न किए जाने से इस सुविधा का लाभ बैंक और अन्य केंद्रीय संस्थाओं को नहीं मिलेगा।