भोपाल में दिग्विजय सिंह से मिले अतिथि विद्वान; बोले- सरकार के वादों के उलट हो रही छंटनी, इसे बंद किया जाए
भोपाल में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर फॉलन आउट प्रक्रिया और नियमितीकरण समेत अपनी मांगें रखीं।
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 06:46:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 06:46:42 PM (IST)
भोपाल में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। वीडियोग्रेब।HighLights
- दिग्विजय सिंह से मिले अतिथि विद्वान
- सरकार के आश्वासन और प्रक्रिया पर उठाए सवाल
- नीति बनने तक फॉलन आउट रोकने की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और अपनी पीड़ा सुनाई।
अतिथि विद्वानों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि चुनावी साल में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 सितंबर 2023 को अतिथि विद्वानों की महापंचायत के दौरान फॉलन आउट की प्रक्रिया बंद करने की घोषणा थी।
वादा खिलाफी कर रही सरकार
इस दौरान महिला अतिथि विद्वानों ने पूर्व सीएम को बताया कि पिछले महीने यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन उज्जैन में मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला अतिथि विद्वानों से रक्षा सूत्र बंधवाकर नियमितीकरण नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने का आश्वासन दिया था।
लेकिन भाजपा के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कह रहे हैं कि फॉलन आउट प्रोसेस बंद नहीं होगी। दशकों से कार्यरत अतिथि विद्वानों को हटाया जा रहा है।
दिग्विजय ने किया समर्थन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतिथि विद्वानों से कहा कि कांग्रेस पार्टी आपकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि नियमितीकरण और स्थायित्व के लिए नीति बनाने की निश्चित समयावधि तय किया जाए साथ ही नीति लागू होने तक फॉलन आउट की प्रक्रिया बंद हो।