Halali Dam: फिरोज का पैर फिसला, बचाने के लिए शहजाद ने लगाई छलांग, दोनों की गहरे पानी में जाने से मौत
Halali Dam: दोपहर को हलाली की नहर सलूज के पास वे भजिए बनाने लगे। इनमें से फिरोज और शहजाद बर्तन धोने के लिए नहर के पास चले गए। इस दौरान फिरोज का पैर फिसला और वह नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शहजाद ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी नहर के गहरे पानी में चला गया।
Publish Date: Sun, 18 May 2025 10:26:35 PM (IST)
Updated Date: Sun, 18 May 2025 11:19:00 PM (IST)
हलाली डेम के पानी में डूबने से दो दोस्तों की मौत।HighLights
- करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शाम पांच बजे दोनों के शव बाहर निकाले गए।
- बताया जा रहा है कि जिस जगह दोनों युवक डूबे थे ,वहां 20 से 25 फीट तक गहराई है।
- हादसे की जानकारी लगने के बाद भोपाल से मृतकों के स्वजन भी विदिशा पहुंच गए थे।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रविवार दोपहर में हलाली डैम पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शाम लगभग पांच बजे दोनों के शव बाहर निकाले। सोमवार को विदिशा के जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
![naidunia_image]()
- जानकारी के मुताबिक भोपाल अशोका गार्डन निवासी 23 वर्षीय फिरोज खान पिता कमर खान और कबाड़खाना संभावना अस्पताल के पास रहने वाले 35 वर्षीय शहजाद पिता बाबू खान अपने चार अन्य मित्र और परिवार के युवकों के साथ हलाली डैम घूमने आए थे।
दोपहर को हलाली की नहर सलूज के पास वे भजिए बनाने लगे।
इनमें से फिरोज और शहजाद बर्तन धोने के लिए नहर के पास चले गए।
इस दौरान फिरोज का पैर फिसला और वह नहर में डूबने लगा।
उसे बचाने के लिए शहजाद ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी नहर के गहरे पानी में चला गया।
घटना की सूचना मिलने पर करारिया थाना पुलिस और विदिशा से होमगार्ड प्लाटून कमांडेंट रश्मि दुबे एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची।
करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद शाम पांच बजे दोनों के शव बाहर निकाले गए।
जिस जगह दोनों डूबे थे ,वहां 20 से 25 फीट तक गहराई है।
हादसे की जानकारी लगने के बाद भोपाल से मृतकों के स्वजन भी विदिशा पहुंच गए थे।