• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: दोस्तों के साथ पचमढ़ी जाने से मना किया तो लगा ली फांसी; चार बहनों के इकलौते भाई ने मां की साड़ी से बनाया फंदा

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में 15 वर्षीय 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 02:18:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 02:18:52 PM (IST)
भोपाल: दोस्तों के साथ पचमढ़ी जाने से मना किया तो लगा ली फांसी; चार बहनों के इकलौते भाई ने मां की साड़ी से बनाया फंदा
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में 15 वर्षीय 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
  2. पचमढ़ी नहीं जा पाने और मोबाइल न मिलने की बात से नाराज था छात्र
  3. 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार में शोक, पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर फेस-2 में शनिवार सुबह 15 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने जाने की जिद कर रहा था, जिस पर स्वजन ने मना कर दिया।

इसके बाद उसने मोबाइल मांगा, लेकिन वह भी नहीं दिया गया। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पचमढ़ी जाने की जिद

पुलिस के अनुसार शिव नगर फेस-2 निवासी बृजभान कुशवाह रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालित करते हैं। शनिवार तड़के वह रोज की तरह काम पर चले गए।

इसी दौरान उनके इकलौते बेटे कृष्णा कुशवाह (15) ने दोस्तों के साथ पचमढ़ी जाने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वह पहले ही दोस्तों से घूमने जाने का वादा कर चुका है, लेकिन माता-पिता ने अनुमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें- बैतूल में पत्नी, सास-ससुर और साले से प्रताड़ित युवक ने लगाई फांसी; सुसाइड नोट से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल न मिलने की नाराजगी

पिता के काम पर जाने के बाद कृष्णा ने अपनी मां और बहन से मोबाइल मांगा। मां ने मोबाइल देने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य सो गए। कुछ देर बाद कृष्णा दूसरे कमरे में गया और मां की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।


सुबह करीब साढ़े छह बजे मां जब दूसरे कमरे में साड़ी लेने पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख चीख पड़ीं। स्वजन और पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष्णा चार बहनों का इकलौता भाई था। वह 10वीं कक्षा का छात्र था और इस वर्ष उसकी सप्लीमेंट्री परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं हो सकी थी। प्रारंभिक जांच में पढ़ाई को लेकर तनाव की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।- महेश सरयाम, एसआई