13 से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से लिया तिरंगा
भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मैंने तो तिरंगा ले लिया और आपने ...? नहीं लिया हो तो खून-पसीने की कमाई से लीजिए और अपने घर पर फहराइए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे गुरुवार सुबह राजधानी के 10 नंबर बाजार स्थित ग्रामीण महिलाओं के स्व-सहायता समूह की दुकान से तिरंगा लेने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव और सम्मान है। जान भले ही चली जाए, तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आव्हान किया कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा डाट काम" पर अपलोड करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। स्व-सहायता समूह की महिलाएं ध्वज की आपूर्ति में लगी हैं। उन्होंने कहा मैं ध्वज मंगवा सकता था पर मैं खुद लेने आया हूं। आप भी खुद जाकर लें। मुख्यमंत्री ने ईंटखेड़ी गांव की महिलाओं से ध्वज खरीदा और राशि देकर रसीद भी ली। प्रदेश में एक करोड़ 51 लाख ध्वज की आपूर्ति का लक्ष्य है। अभियान में जनभागीदारी के लिए इंटरनेट मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया है।
बेचने की बात नादानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रध्वज है। हम पर इस धरती का कर्ज है। इसमें पैदा अन्न् हम खाते हैं, नदियों का जल पीते हैं और उसी से बना खून हमारे शरीर में दौड़ रहा है। पेड़ हमंे आक्सीजन देते हैं। तो कोई ये कहे कि फ्री में बांट देंगे। बेचने की बात करे, तो ये सब नादानियां हंै।
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और महापौर मालती राय ने किया राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र का शुभारंभ
नरेला विधानसभा स्थित प्रभात चौराहे पर किया शुभारंभ। नरेला विधानसभा के नवनिर्वाचित पार्षद भी रहे मौजूद। 20 रुपये में मिलेगा तिरंगा। शुभारंभ के मौके पर भारी संख्या में दिखी भीड़। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत 13 अगस्त तक होगा तिरंगे का वितरण। 13 अगस्त को अन्ना नगर से पूरे नरेला विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकलेगी ।
- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 4 Aug 2022
- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 4 Aug 2022
- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 4 Aug 2022
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 4 Aug 2022
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 4 Aug 2022