• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक से 20 लाख वसूले, सेटलमेंट के लिए 25 लाख की नई डिमांड

स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक डॉ. हिमांशु जायसवार को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर विभाग के ही पूर्व अधिकारी की बेटी ने 20 लाख रुपये वस...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 10:20:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 10:20:42 PM (IST)
दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक से 20 लाख वसूले, सेटलमेंट के लिए 25 लाख की नई डिमांड
दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक से 20 लाख वसूले (AI generated image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक डॉ. हिमांशु जायसवार को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर विभाग के ही पूर्व अधिकारी की बेटी ने 20 लाख रुपये वसूल लिए और इसके बाद भी 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर महिला ने उनके रिश्तेदारों और परिचितों को ई-मेल भेजकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की बात लिखी। साथ ही विभाग में शिकायत करने की धमकी भी दी।

आरोपित महिला से अधिकारी का करीब 13 साल पुराना पारिवारिक संबंध है। उसने शुरूआत में पिता के इलाज और फिर स्वयं के कैंसर इलाज व बेटी की पढ़ाई की जरूरतों का हवाला देकर उधारी मांगी थी, लेकिन जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो ब्लैकमेल करने लगी। शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज लिया है। उन्होंने पुलिस को ब्लैकमेलिंग करने की ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य सबूत सौंपे हैं।


2013 में हुआ था महिला से परिचय

पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय डॉ. हिमांशु जायसवार स्वास्थ्य संचालनालय में बतौर उपसंचालक पदस्थ हैं। वर्ष 2013 में उसी विभाग में कार्यरत दिवंगत डॉ. कृष्ण कुमार गौतम की 40 वर्षीय तलाकशुदा बेटी से संपर्क हुआ था। दोनों परिवार आस-पड़ोस में रहते थे और पारिवारिक संबंध थे। शिकायत में डॉ. जायसवार ने बताया कि पहले महिला ने उनकी पत्नी से दोस्ती कर परिवार में विश्वास कायम किया। इसके बाद पिता के इलाज और उनकी मौत के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियां, खुद के कैंसर के इलाज, मां के उपचार, बेटी की पढ़ाई, मकान की ईएमआई, राशन और अन्य घरेलू जरूरतों का हवाला देकर लगातार आर्थिक सहायता लेती रही। उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से करीब 12 लाख रुपये उधार दिए। भरोसा दिलाने के लिए महिला ने पांच लाख रुपये का चेक भी दिया।

पहले मदद के नाम पर वसूले 12.50, फिर शुरू की ब्लैकमेलिंग

डॉ. हिमांशु का आरोप है कि उन्होंने अगस्त 2025 तक महिला को 12.50 लाख रुपये दिए थे। वहीं जब रकम मांगी तो उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। दबाव में आकर उन्होंने नवंबर 2025 में 7.50 लाख रुपये और भी ट्रांसफर किए थे। इसके बाद भी ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी। उसने 25 लाख रुपये की नई मांग शुरू कर दी। साथ ही न देने पर रिश्तेदारों और परिचितों को ई-मेल भेजकर दुष्कर्म के आरोपों का जिक्र किया, विभागीय अधिकारियों के पास शिकायत भेजने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- MP-CG और महाराष्ट्र में फर्जी स्कीम से 500 करोड़ लूटने वाले 8 गिरफ्तार, बालाघाट पुलिस ने उत्तराखंड से दबोचा

हबीबगंज थाने में मामले की जांच कर रहे एसआई अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. जायसवार ने police को ब्लैकमेलिंग की रिकॉर्डिंग, बैंक ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन भुगतान के रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट समेत कई साक्ष्य उपलब्ध करवाए हैं, जिसके बाद केस दर्ज किया गया है।