• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: तूफान मुरासु का दिखेगा असर, 4 नवंबर से भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में होगी बारिश

MP Weather 4th November: 4 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बादल छाएंगे और सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व अनूपपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 08:44:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 09:30:45 PM (IST)
MP Weather: तूफान मुरासु का दिखेगा असर, 4 नवंबर से भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में होगी बारिश
भोपाल-इंदौर समेत 21 जिलों में होगी बारिश

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश (MP Weather Forecast 4th November) में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते मैदानी इलाकों में राजधानी भोपाल की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 15.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, दमोह व रायसेन में रात का पारा 16.0 डिग्री और छतरपुर के नौगांव में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तूफान 'मुरासु' के असर से दक्षिण-पूर्वी मप्र में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के चलते पूर्वी मप्र में न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट आएगी। उधर, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा तूफान मुरासु कमजोर पड़ रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से बुधवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बादल छाएंगे और सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व अनूपपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।


दिन में धूप के कारण गर्माहट बरकरार, मंडला में अधिकतम पारा 33.5 डिग्री पहुंचा

दूसरी तरफ दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट बनी हुई है। मंडला में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 32.5, उज्जैन में 32.4, होशंगाबाद में 32.2 और धार में 32.0 डिग्री पारा रहा। इंदौर में अधिकतम 30.9 व न्यूनतम 17.3 डिग्री, जबकि जबलपुर में अधिकतम 31.7 व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- एमपी के हजारों कर्मचारियों को अल्टीमेटम, फेस अटेंडेंस हुआ अनिवार्य, हाजिरी नहीं लगाई तो रुकेगी सैलरी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।