भोपाल: ईंटखेड़ी में एक साल की मासूम से घिनौनी करतूत; मां ने रंगे हाथों पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में रिश्तेदार गिरफ्तार
ईंटखेड़ी इलाके में बच्ची के करीबी रिश्तेदार पर घर में उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
By Brajendra rishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 05:24:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 05:24:57 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- एक साल की मासूम से अश्लील हरकत का आरोप
- ईंटखेड़ी इलाके में बच्ची के करीबी रिश्तेदार की करतूत
- पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गई गिरफ्तारी
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में एक साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के बाद बच्ची के एक 28 वर्षीय रिश्तेदार के खिलाफ अश्नलील हरकत की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की ओर से उसकी 20 वर्षीय मां ने शिकायत की थी।
मां ने पकड़ी करतूत
पुलिस के अनुसार बच्ची अपनी मां और पिता के संयुक्त परिवार में रहती है। गुरुवार को बच्ची अपने कमरे में सो रही थी और मां रसोई में काम कर रही थी।
उसी दौरान बच्ची का करीबी रिश्तेदार उसके कमरे में घुस गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। जिसे उसकी मां ने देख लिया ।
पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज
जिसके बाद आरोपी से उसका विवाद हुआ, बाद में बच्ची की मां ने थाने जाकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। जिस पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।