• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से हाईवे बंद, लोग परेशान, पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें

पेट्रोल-डीजल टैंकरों के वाहन चालकों द्वारा भी वाहन नहीं चलाने की वजह से सुबह के कुछ घंटो बाद ही पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 06:32:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 08:15:37 AM (IST)
MP में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से हाईवे बंद, लोग परेशान, पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें
आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

HighLights

  1. पुलिस-प्रशासन की तैयारियां ड्राइवरों की हड़ताल के सामने पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
  2. पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
  3. कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल की समस्या भी खड़ी होने लगी हैं।

भोपाल (टीम नईदुनिया) हिट एंड रन मामले में नए कानून के विरोध में प्रदेश भर में ट्रक, डंपर, बस सहित अन्य वाहनों के ड्राइवरों ने प्रमुख मार्गों पर भारी वाहन खड़े कर दिए, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। भोपाल के आसपास स्थित स्टेट और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लोग सोमवार सुबह से आवागमन के लिए परेशान होते दिखाई दिए।

पुलिस-प्रशासन की तैयारियां ड्राइवरों की हड़ताल के सामने पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उधर, पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल की समस्या भी खड़ी होने लगी हैं।

भोपाल में ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद सिंह ठाकुर ने बताया कि नया प्रविधान ड्राइवरों के साथ अन्याय है। हम पुराना प्रविधान मानने को तैयार हैं। जब तक नया प्रविधान वापस नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

naidunia_image

इंदौर के थोक बाजार में चिंता

ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सबसे बड़े थोक बाजार में भी चिंता पसर गई है। सुबह से ही प्रमुख बाजारों से लेकर मंडियों तक में हड़ताल का असर नजर आने लगा। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात से ही चोइथराम मंडी में माल लेकर आने वाले ट्रकों की संख्या में कमी आ गई।


सुबह से ही बसों का संचालन नहीं होने की वजह से इंदौर से अन्य राज्यों और प्रदेश के शहरों के लिए जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। सिटी बसों के साथ ही आईबस और लोकपरिवहन के अन्य वाहनों का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल-डीजल टैंकरों के वाहन चालकों द्वारा भी वाहन नहीं चलाने की वजह से सुबह के कुछ घंटो बाद ही पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई।

मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कई शहरों में सुबह से पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगने लगी थी। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र वासू का कहना है कि टैंकरों की हड़ताल के कारण कई पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है। हालांकि, प्रशासन की पहल पर कुछ पंपों पर टैंकर पहुंचाए गए है। इसके बाद भी यदि ईंधन की सप्लाई नहीं हुई तो दोपहर तक शहर और आसपास के कई पंपों पर स्टाक खत्म हो जाएगा।

naidunia_image

ट्रांसपोर्टरों ने भी बुलाई बैठक

ड्राइवरों की हड़ताल को देखते हुए इंदौर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने दो जनवरी को बैठक बुलाई है। बैठक में एसोसिएशन भी हड़ताल का समर्थन कर सकता है। एसोसिएशन पहले भी हिट एंड रन कानून का विरोध जता चुका है और प्रदेश और देश व्यापारी आंदोलन की चेतावनी दे चुका है।

नए प्रविधान के बाद हिट एंड रन के बाद भागना पड़ेगा भारी

दरअसल नए प्रविधान के बाद सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार होकर बच नहीं सकता। प्रविधान के मुताबिक वाहन चालक को पुलिस की सूचना देनी होगी। यदि सूचना नहीं दी और बाद में पकड़े गए तो 10 वर्ष का कारावास और सात लाख रुपये का अर्थदंड भी देना होगा।

आइपीसी की धारा 104 के तहत लापरवाही से मौत या फिर जल्दबाजी से हुई मौत के अपराध में पहले दो वर्ष की सजा या जुर्माना या फिर दोनों का प्रविधान था। बता दें कि जब चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते समय किसी व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य या संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है और फरार हो जाता है तो हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज होता है।