भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। पिछले 24 घंटे में 12 नए केस आए हैं, जिसमें 6 केस अकेले इंदौर के है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 139 और रिकवरी रेट 98.60% हैं। प्रदेश में कल कोरोना के 61,697 टेस्ट हुए हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए। आज कोट पर जनेऊ धारण करने वाले राहुल गांधी वैष्णो देवी की यात्रा, अरविंद केजरीवाल गणेश जी की स्थापना, ममता बनर्जी दुर्गा मंत्री का जाप, मायावती के मंच से स्वस्तिवाचन, अखिलेश यादव कृष्ण मंदिर बनवा रहे हैं।
#Corona संक्रमण पर नियंत्रण रखने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। पिछले 24 घंटे में 12 नए केस आए हैं, जिसमें 6 केस अकेले #Indore के है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 139 और रिकवरी रेट 98.60% हैं। प्रदेश में कल कोरोना के 61,697 टेस्ट हुए हैं।#MPFightsCorona pic.twitter.com/9yGK8sXslv
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 13, 2021
भूपेंद्र पटेल का गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाना इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचता हैं। कांग्रेस की सोच व राजनीति सिर्फ ट्विटर-परिवारवाद तक सीमित रह गई हैं। गांधी परिवार, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह इसका प्रमाण है। राजनीति रोटियां सेंकना कांग्रेस की फितरत है। खरगोन मामले में भी कांग्रेस यही कर रही है। कमल नाथ पहले 15 महीने की अपनी सरकार में दलितों-आदिवासियों पर हुए अत्याचार का जवाब दें। News Updating...
देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए!
आज कोट पर जनेऊ धारण करने वाले @RahulGandhi जी वैष्णो देवी की यात्रा, @ArvindKejriwal जी गणेश जी की स्थापना,@MamataOfficial दीदी दुर्गा मंत्र का जाप,@Mayawati जी के मंच पर स्वस्तिवाचन, @yadavakhilesh जी कृष्ण मंदिर बनवा रहे हैं। pic.twitter.com/sBNklpSqWG
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 13, 2021
.@Bhupendrapbjp जी को #Gujarat का मुख्यमंत्री बनाया जाना इस बात का प्रमाण हैं कि @BJP4India में साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचता हैं।@INCIndia की सोच व राजनीति सिर्फ ट्विटर-परिवारवाद तक सीमित रह गई हैं। गांधी परिवार,@OfficeOfKNath जी,@digvijaya_28 जी इसका प्रमाण हैं। pic.twitter.com/nGNLluEp9R
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 13, 2021
राजनीतिक रोटियां सेंकना कांग्रेस की फितरत है। #Khargone मामले में भी @INCMP यहीं कर रही है। @OfficeOfKNath जी पहले 15 महीने की अपनी सरकार में दलितों-आदिवासियों पर हुए अत्याचार का जवाब दें। pic.twitter.com/4qpJUu3BCW
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 13, 2021