• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में CM हाउस से सिर्फ 200 मीटर दूर गुंडागर्दी, VIP इलाके में गार्ड पर पिस्टल तानी, CCTV में कैद वारदात

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने क...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:52:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:52:02 AM (IST)
भोपाल में CM हाउस से सिर्फ 200 मीटर दूर गुंडागर्दी, VIP इलाके में गार्ड पर पिस्टल तानी, CCTV में कैद वारदात
भोपाल में CM हाउस से सिर्फ 200 मीटर दूर गुंडागर्दी, गार्ड पर पिस्टल तानी

HighLights

  1. सीएम हाउस से चंद कदम दूर रात में पिस्टल लहराकर धमकाया
  2. रात में कॉलोनी का गेट नहीं खोलने पर लौटे बदमाश
  3. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे कार सवार कुछ लोग कॉलोनी के मुख्य गेट पर पहुंचे थे। गार्ड अश्वनी ने रात में गेट खोलने से मना किया तो वे लौट गए।

कुछ देर बाद दोबारा पहुंचे और उनमें से एक ने लोडेड पिस्टल निकालकर गार्ड को धमकाया। घटना के बाद आरोपी मौके से निकल गए। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


घटना ऐसे इलाके में हुई है, जहां मुख्यमंत्री निवास के अलावा होटल जहांनुमा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन जैसे महत्वपूर्ण संस्थान आसपास हैं। ऐसे में रात के समय हथियार लेकर बदमाशों के पहुंचने और गार्ड को धमकाने की घटना ने वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश

पूरी घटना कॉलोनी के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। कॉलोनी एसोसिएशन ने फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है। फुटेज के आधार पर कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है। एसोसिएशन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें

श्यामला हिल्स के इसी वीवीआईपी इलाके में इस साल अप्रैल में वरिष्ठ डॉक्टर मनोज वर्मा से दिनदहाड़े लूट हुई थी। बदमाशों ने साइकिल से लौट रहे डॉक्टर को टक्कर मारकर गिराया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला और करीब 11 तोला सोने का कड़ा, घड़ी व नकदी लूट ली थी। हमले में डॉक्टर घायल हुए थे। बाद में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था।

वीवीआईपी इलाके में अपराधों की कड़ी

सीएम हाउस के आसपास का श्यामला हिल्स क्षेत्र लगातार पुलिस की निगरानी में रहने वाला इलाका है। इसके बावजूद यहां लूट जैसी वारदात से लेकर अब रात में पिस्टल दिखाकर धमकाने तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। नई घटना में खास बात यह है कि बदमाश हथियार लेकर रात में कॉलोनी के गेट तक पहुंचे और घटना के बाद फरार हो गए। अब CCTV फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती है।