Hunar Haat Bhopal: भोपाल के सहकारी हुनर हाट में देश भर से आए सौ शिल्पी
29 अक्टूबर तक चलने वाले हुनर हाट का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी संयोजित की जाएंगी। ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 21 Oct 2023 09:36:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Oct 2023 09:36:46 PM (IST)
- इस बार त्रिलंगा में लगा है गांधी शिल्प बाजारभोपाल। मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल द्वारा कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार (सहकारी हुनर हाट) का आयोजन त्रिलंगा स्थित मप्र राज्य सहकारी संघ परिसर में किया जा रहा है।
मेले में संपूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने के लिए करीब सौ शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुएं लेकर आए हैं। हाट में कारीगराें द्वारा उत्पादित वस्तुएं जैसे जरी, जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्राइडरी, वाल हैगिंग, चंदेरी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी इत्यादि प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध हैं।
मेले का औपचारिक शुभारंभ शनिवार को पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त गाेंड चित्रकार दुर्गा व्याम, कार्यालय विकास आयुक्त के सहायक निदेशक अर्चित सहारे, मप्र राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन, महाप्रबंधक संजय सिंह एवं समस्त हस्तशिल्प कारीगराें की उपस्थिति में हुआ।
29 अक्टूबर तक चलने वाले हुनर हाट का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी संयोजित की जाएंगी।