• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर आईएएस एसोसिएशन ने कहा- यह उनका व्यक्तिगत मामला

भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर संतोष वर्मा की आइएएस संवर्ग में पदोन्नति ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 30 Nov 2025 01:18:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Nov 2025 01:32:15 AM (IST)
अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर आईएएस एसोसिएशन ने कहा- यह उनका व्यक्तिगत मामला
अजाक्‍स अध्‍यक्ष संतोष वर्मा।

HighLights

  1. संतोष वर्मा के समर्थन में आया है संगठन जयस, इंदौर कलेक्टर को सौंपेगा ज्ञापन।
  2. जनार्दन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वर्मा एसटी कोटे से आईएएस में पदोन्नत हो गए हैं।
  3. पत्नी के साथ मारपीट की और फर्जी समझौता पत्र बनवाया, गिरफ्तारी हुई जेल गए।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष और आईएएस संतोष वर्मा की ब्राह्मण बेटियों को लेकर असभ्य टिप्पणी पर जहां प्रदेश भर में विरोध हो रहा है, वहीं इस पूरे मामले में मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन तटस्थ है।

एसोसिएशन की न तो संतोष वर्मा के बयान को लेकर कोई टिप्पणी आई है और न ही लिखित में विरोध या समर्थन की बात की गई। संतोष वर्मा को लेकर एक तरह से एसोसिएशन मौन साधे हुए है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है।


शासन की ओर से नोटिस दिया गया है। शासन स्तर पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, ऐसे में एसोसिएशन का बोलना ठीक नहीं। इधर, संतोष वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी कर उक्त टिप्पणी को लेकर सात दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

पत्‍नी से मारपीट की, फर्जी समझौता पत्र बनवाया

संतोष वर्मा की जाति को लेकर भी उठ रहे सवाल रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर संतोष वर्मा की आईएएस संवर्ग में पदोन्नति की जांच करने की मांग की। जनार्दन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि संतोष वर्मा एससी के होते हुए एसटी कोटे से आईएएस में पदोन्नत हो गए हैं। पत्नी के साथ मारपीट की और फर्जी समझौता पत्र बनवाया, गिरफ्तारी हुई जेल गए। इनका आचरण सिविल सेवा नियम के विरुद्ध है इसलिए संतोष वर्मा का आईएएस अवार्ड वापस लिया जाना चाहिए।

इंदौर में कलेक्‍टर को देंगे ज्ञापन

  • इस बीच, जय युवा आदिवासी संगठन (जयस) संतोष वर्मा के समर्थन में आगे आया है।
  • जयस प्रमुख लोकेश मुजाल्दा ने बताया कि उनका संगठन और अजाक्स की तरफ से संतोष वर्मा के पक्ष में रविवार को इंदौर में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
  • इसमें संतोष वर्मा को शासन की ओर से दिया गया नोटिस वापस लेने और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की मांग की जाएगी।
  • दोनों संगठन चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।
  • लोकेश मुजाल्दा का कहना है कि संतोष वर्मा के बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
  • इधर, जयस के संरक्षक विधायक हीरालाल अलावा का कहना है कि उनके संगठन के नाम से ही मिलता-जुलता एक अन्य संगठन भी है।
  • इस संगठन से उनका कोई लेना देना है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का बयान असभ्य है जो अस्वीकार है।