• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईएएस अरविंद और टीनू जोशी को सरकार ने किया बर्खास्त

मध्‍यप्रदेश सरकार ने आईएएस दंपति अरविंद जोशी और टीनू जोशी को बर्खास्‍त कर दिया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 22 Jul 2014 10:18:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Jul 2014 10:32:47 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आईएएस अरविंद और टीनू जोशी को सरकार ने किया बर्खास्त

भोपाल (ब्यूरो)। साढ़े तीन साल की लंबी खींचतान के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने मध्यप्रदेश कॉडर 1979 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद जोशी और टीनू जोशी को बर्खास्त कर दिया है। डीओपीटी ने देर शाम को राज्य सरकार को आदेश फैक्स के माध्यम से भेजे हैं। प्रदेश में किसी आईएएस दंपति को बर्खास्त किए जाने का मामला पहला है। इसके पूर्व आईएएस रमेश थेटे को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त किया गया था।

राज्य सरकार ने अक्टूबर 2011 में आईएएस दंपति को बर्खास्त करने का प्रस्ताव डीओपीटी को भेजा था। पहले तो 8 माह तक उक्त प्रस्ताव परीक्षण के नाम पर डीओपीटी में पड़ा रहा, इसके बाद जून 2012 में उसने यूपीएससी को उक्त प्रस्ताव भेज दिया। यूपीएससी ने इस मामले पर निर्णय लेने के लिए यूपीएससी की अध्यक्षता में 14 सदस्सीय समिति गठित की थी। 13 मार्च को यूपीएससी ने जोशी दंपति को बर्खास्त करने की सिफारिश डीओपीटी से की थी । उल्लेखनीय है कि टीनू जोशी अगस्त 2014 और अरविंद जोशी नवंबर 2014 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।


कई बार निलंबन अवधि बढ़ाई

राज्य सरकार ने जोशी दंपति की निलंबन अवधि एक मार्च को 6 माह के लिए बढ़ाई है। फरवरी 2010 में आयकर छापे में जोशी दंपति के निवास पर 3 करोड़ 4 लाख स्र्पए नकदी के अलावा लगभग 45 करोड़ से अधिक के अचल संपत्ति के दस्तावजे मिले थे। इस पर राज्य सरकार ने 5 फरवरी को जोशी दंपति को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से दंपति की निलंबन अवधि हर 6 माह बाद बढ़ाई गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।