• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में हथकड़ी निकालकर भागा कैदी, पीछा करते जेल प्रहरी का पैर टूटा

जेल में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य बताई गई, जिसके बाद मानसिक उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जेल प्रहरी ओपीडी का पर्चा बनवा रहा था।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 12:08:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 07:37:24 AM (IST)
भोपाल में हथकड़ी निकालकर भागा कैदी, पीछा करते जेल प्रहरी का पैर टूटा
कैदी के भागने का काल्‍पनिक एआई फोटो।

HighLights

  1. हमीदिया अस्पताल की ओपीडी
  2. में पर्ची बनवाते समय हुई घटना
  3. चार दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते समय उसका पैर चोटिल हो गया। कैदी सोहेल खान (24) भी तार में उलझकर घायल हुआ।

जेल पुलिस की तीन टीमों ने करीब चार घंटे तक तलाशी के बाद उसे जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, श्यामला हिल्स के गंगानगर निवासी सोहेल को आपराधिक गतिविधियों के चलते आठ अगस्त को जेल भेजा गया था।


जेल में उसकी मानसिक स्थिति असामान्य बताई गई, जिसके बाद मानसिक उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया। जेल प्रहरी ओपीडी का पर्चा बनवा रहा था।

तभी सोहेल ने हथकड़ी से खुद को छुड़ाया और वार्ड का दरवाजा बंद कर दिया। भागते समय उसने अपनी चप्पलें रास्ते में फेंक दी। घटना का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सोहेल और घायल जेल प्रहरी दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है।