National Junior Athletics Championship:चेन्नई में मप्र के एथलीट्स का जलवा, दीपिका ने जीता स्वर्ण और प्रशांत ने रजत
मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के दोनों खिलाड़ियों के पदक जीतने पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें बधाई दी।
By lalit katariyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 02:49:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 02:49:26 PM (IST)
दीपिका शर्मा (बीच में) दूसरी तस्वीर में प्रशांत कुमार। फोटो - स्वयंHighLights
- 3000 मीटर दौड़ में दीपिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता
- 5000 मीटर रेस वॉक में प्रशांत कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया
- दोनों खिलाड़ियों को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई दी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-20 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में दीपिका शर्मा ने स्वर्ण और बालक अंडर-20 वर्ग की 5000 मीटर रेस वाक में प्रशांत कुमार ने रजत पदक जीता।
दीपिका को स्वर्ण, प्रशांत को रजत पदक
शाम के सत्र में हुई 3000 मीटर दौड़ में दीपिका शर्मा ने 9 मिनट 52.58 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस प्रदर्शन ने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को साबित किया।
वहीं सुबह के सत्र में हुई 5000 मीटर रेस वॉक में प्रशांत कुमार ने 19 मिनट 55.56 सेकंड का समय दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया।
मंत्री ने दी बधाई
रेस वॉक में गति, संतुलन, तकनीक और निरंतरता का विशेष महत्व होता है और प्रशांत ने इसमें अपनी बेहतरीन तैयारी दिखाई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों पदक विजेताओं को बधाई दी।