• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भिक्षा मांगकर होता है गुजारा, फिर भी इतनी है Sadhvi Pragya की संपत्ति

Sadhvi Pragya Thakur ने शपथ पत्र में बताया कि उनके ऊपर हत्या, हत्या की कोशिश के अलावा ये मामले दर्ज हैं।

By Saurabh MishraEdited By: Saurabh Mishra
Publish Date: Tue, 23 Apr 2019 01:11:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Apr 2019 04:11:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिक्षा मांगकर होता है गुजारा, फिर भी इतनी है Sadhvi Pragya की संपत्ति

भोपाल। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को मुहुर्त के हिसाब से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। अमृत मुहुर्त में गुफा मंदिर से आए 11 पंडितों ने स्वास्तिवाचन मंत्रोच्चार के बीच नामांकन दाखिल किया। ठीक 12 बजकर 37 मिनट पर वे नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं, लेकिन कलेक्टर कोर्ट तक जाने के लिए उन्हें तीन कार्यकर्ताओं ने उठाकर सीढ़ियां चढ़वाईं। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नामांकन तक रखा था मौन व्रत

साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने तक मौन व्रत रखा था। नामांकन के बाद उन्होंने अपना मौन तोड़ा। प्रस्तावक के तौर पर उमाशंकर गुप्ता और पूर्व सांसद आलोक संजर मौजूद रहे।

आय का स्त्रोत है भिक्षाटन और सामाज पर निर्भर

साध्वी ने शपथ पत्र में आय का स्त्रोत भिक्षाटन और समाज पर निर्भर होना बताया है। उनके पास 4 लाख 44 हजार 224 रुपए की संपत्ति है। इसमें 2 लाख 54 हजार 400 रुपए के जेवरात है। साध्वी के पास एक लाख 14 हजार रुपए की सोने की चैन, लॉकेट, अंगूठी और सप्तधातु का सुमेरनी है। वहीं 1 लाख 40 हजार 400 रुपए के चांदी का कमंडल, कटोरी, प्लेट, लौटा, अंगूठे का रिंग, कड़े और राम नाम की ईंट है। इसके अलावा 90 हजार रुपए में नकदी और बैरागढ़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों में 99 हजार 824 रुपए जमा है।


हत्या, हत्या का प्रयास और आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज

साध्वी ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और कथित आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ आजाद नगर पुलिस थाना मालेगांव जिला नासिक में 2008 में एफआईआर दर्ज हुई थी। स्पेशल एनआईए न्यायालय मुंबई में यह केस चला। धारा 18 अन लॉ फुल एक्टिविटीज एक्ट 1967 एवं सहपाठित धारा 120 बी के तहत कथित हत्या, हत्या का प्रयास एवं आतंकवादी कृत्य के तहत मामला दर्ज किया गया था। साध्वी के मुताबिक किसी भी मामले में उन पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है।

उम्र को लेकर विवाद

साध्वी के उम्र को लेकर भी नया विवाद छिड़ गया है। सााध्वी ने अपनी उम्र शपथ पत्र में 49 साल बताई है। जबकि सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, इसमें 2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई गई है। इस लिहाज से उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए, लेकिन शपथ पत्र में उन्होंने 49 साल उम्र बताई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।