MP नगरीय निकाय चुनाव: रोबो आइरिस के जरिए ट्रेंड होंगे कर्मचारी, आयोग ने देखा डेमो
निक्सी कंपनी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव और आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में रोबो आइरिस का प्रदर्शन किया। आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सवाल भी पूछे।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 02:17:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 02:24:36 PM (IST)
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव और आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में रोबो आइरिस का प्रदर्शन किया। वीडियोग्रेबHighLights
- चुनाव प्रशिक्षण में रोबो आइरिस का उपयोग
- राज्य निर्वाचन आयुक्त के सामने प्रदर्शन
- प्रक्रियात्मक त्रुटियां रोकने पर जोर
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया, भोपाल । प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए रोबो आइरिस का उपयोग किया जा सकता है।
राष्ट्रीय सूचना केंद्र की सूचीबद्ध कंपनी निक्सी में रोबो आइरिस का प्रदर्शन राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, आयोग के अन्य अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर की उपस्थिति में कराया गया।
मानवीय चूक पर रहेगी नजर
इसमें आयुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल किए, जिसके जवाब रोबो आइरिस ने दिए।आयोग के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण विभिन्न स्तर पर होते हैं।
इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाते हैं और वे प्रशिक्षण देते हैं। कई बार इसमें प्रक्रियात्मक त्रुटियां हो जाती हैं। चूंकि, चुनाव से जुड़े काम महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए रोबो आइरिस का उपयोग किया जा सकता है।