• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली का मोटा बिल बकाया है तो सुधर जाइये, फेसबुक-वॉट्सऐप पर हो जाएगा वायरल

कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं का वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है। जिसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 27 Aug 2024 07:49:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Aug 2024 09:00:00 AM (IST)
बिजली का मोटा बिल बकाया है तो सुधर जाइये, फेसबुक-वॉट्सऐप पर हो जाएगा वायरल
बिजली के बिल की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. फिलहाल प्रमुख 20 बकायादारों के नाम सार्वजनिक होंगे।
  2. 16 जिलों के बड़े बकायादारों के नाम की सूची तैयार ।
  3. उपभोक्ताओं का वाट्सएप समूह भी बनाया जा रहा है।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। अब रसूखदारों को बदनाम कर बिजली का बिल वसूलने की तैयारी कंपनी द्वारा की जा रही है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी बड़े बकायादारों के बिल सोशल मीडिया पर वायरल करने का फैसला लिया है।

कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर नाम, पता और बकाया राशि वायरल करेगी। यह ऐसे बकायादार हैं जिनके द्वारा पिछले कई महीनों से बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

कंपनी ने बताया कि कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम,ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है।

इनके नाम सहित पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर उनसे बिल भुगतान की अपील की जाएगी। सूची में से फिलहाल प्रमुख 20 बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

इसके बाद सभी बकायादारों की सूची प्रसारित कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं का वाट्सएप समूह भी बनाया जा रहा है। इसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार हैं।

पिछले दिनों कंपनी द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के कुछ बकायादारों की सूची को सार्वजनिक स्थानों और इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक किया गया था।इसके बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया था तो कंपनी ने उनके नाम भी हटा दिए थे।