Bhopal Transport News: अनलॉक के पहले हफ्ते में 20 फीसद बसें ही सड़कों पर दौड़ रहीं
Bhopal Transport News: टैक्स माफी की मांग और यात्रियों की कम संख्या के चलते अनेक बस मालिक नहीं कर रहे बसों का संचालन।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 07 Jun 2021 08:37:17 AM (IST)
Updated Date: Mon, 07 Jun 2021 08:37:17 AM (IST)

Bhopal Transport News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुए छह दिन बीत गए हैं, लेकिन यात्री परिवहन सेवा अभी भी पटरी पर नहीं लौट पा रही है। आलम यह है कि अभी तक 20 फीसद ही यात्री बसें सड़कों पर दौ़ड रही हैं।
राजधानी के आइएसबीटी, नादरा, हलालपुर, पुतलीघर से आम दिनों में इंदौर, बैतूल, विदिशा, ब्यावरा, सागर मार्ग पर 740 बसों की आवाजाही होती थी। लॉकडाउन में 10 फीसद ही बसों का संचालन हुआ। अनलॉक के छह दिनों में 10 फीसद ही बसों का संचालन ब़ढ कर 20 फीसद हो गया, लेकिन तेजी से बसों का संचालन नहीं ब़ढ सका। दरअसल निजी बस संचालक शासन से लॉकडाउन की समयावधि का मासिक टैक्स माफी की मांग पर अ़डे हुए हैं। ऐसे में कई बस संचालक बसों का संचालन नहीं कर रहे हैं। वहीं एक और कारण यह भी है कि अनलॉक में भी लोग अधिक संख्या में शहर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। महज 10 से 12 फीसद यात्री मिलने से निजी बस मालिक बसों का संचालन नहीं कर हैं।
मप्र प्राइम रूट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि हमने एक साल तक बसों का मासिक टैक्स माफी की मांग की थी। शासन लॉकडाउन के समय का भी टैक्स माफ नहीं कर रहा है। कोरोना की पहली लहर में पांच महीने का टैक्स माफ करके शासन ने बस मालिकों को ब़डी राहत दी थी। दूसरी लहर में यात्री परिवहन सेवा ठप हो चुकी है। अनलॉक में भी यात्री नहीं मिल रहे। डीजल के दाम ब़ढ गए हैं। घाटे में बसों का संचालन नहीं कर सकते हैं, इसलिए 100 फीसद बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
पहले इतनी बसें चलती थीं
- 180 नादारा बस स्टैंड
- 200 आइएसबीटी से
- 160 हलालपुर बस स्टैंड से
- 120 पुतलीघर बस स्टैंड
- 75 सूत्र सेवा की बसें
अब इतनी चल रहीं
- 35 बसों का संचालन नादरा बस स्टैंड
- 60 बसें आइएसबीटी से
- 40 बसें हलालपुर से
- 20 बसें पुतलीघर से
- 35 बसें सूत्र सेवा की।
- 06 बसें बीसीएलए की वॉल्वो इंदौर मार्ग पर।
नोट : बसों के संचालन की जानकारी अलग-अलग बस मालिकों से मिली जानकारी के अनुसार दी गई है। अंतर संभव है।