• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2023 in MP: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी

Independence Day 2023 in MP: कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी रहेगा स्वतंत्रता दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की परेड में। 15 हजार से अधिक ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 14 Aug 2023 08:26:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Aug 2023 02:06:23 PM (IST)
Independence Day 2023 in MP: सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा।

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना हैं।
  2. 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और चार को वीरता पुलिस पदक मिलेगा।
  3. इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है।

Independence Day 2023 in MP: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर क‍िया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी, ज‍िससे वंचितों को आवास उपलब्‍ध कराएं जाएंगे।मुख्‍यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्‍चों को लाभ म‍िले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्‍थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।

लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023#IndependenceDay2023 https://t.co/lyk82HOfUq

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 15, 2023

naidunia_image

कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी

इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी शामिल किया गया है। हर वर्ष यह आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता था, पर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिस के 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।


77वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आइये, आजादी के इस महान पर्व को हम एकजुट होकर मनाएं एवं अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और भी सशक्त एवं समृध्‍द बनाएं।

मां भारती की रक्षा एवं देश की आजादी में अपना सब कुछ न्‍योछावर… pic.twitter.com/YezBElcIzz

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 15, 2023

naidunia_imageडीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी सोनाक्षी थी परेड कमांडर

स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना है। वह 2020 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। अभी इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर हैं। उन्‍होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को परेड की सलामी दी। सहायक परेड कमांडर डीएसपी राहुल सैय्याम है।

20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और चार को वीरता पुलिस पदक मिलेगा

मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज निवास पर ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को #IndependenceDay2023 🇮🇳 की शुभकामनाएं दीं। #AzadiKaAmritMahotsav pic.twitter.com/VqUJzN515t

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 15, 2023

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक एएसपी आदित्य मिश्रा, उप निरीक्षक रामपदम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक एडीजी आशुतोष राय, एडीजी/ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं इंदौर के निरीक्षक अशोक कुमार रघुवंशी को दिया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एआइजी मलय जैन, एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, डीआइजी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्वालियर (अजाक) पंकज कुमार पांडे, भोपाल पुलिस अधीक्षक (एटीएस) प्रणय नागवंशी, ग्वालियर एसपी (लोकायुक्त) रामेश्वर सिंह यादव, डीजीपी के स्टाफ आफिसर (एएसपी) संदेश जैन, उज्जैन डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक डीपी सक्सेना, इंदौर के आरक्षक मोहनलाल, छिंदवाड़ा के प्रधान आरक्षक केशव राव इंगले, ग्वालियर के प्रधान आरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, उज्जैन के प्रधान आरक्षक राम रतन नादेड़, सागर के आरक्षक रमेश जोशी और उज्जैन के डीएसपी सुनील कुमार तालान को दिया जाएगा।