भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 अगस्त को स्थानीय लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुसज्जित रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परेड का निरीक्षण किया। साथ में डीजीपी सुधीर सक्सेना रहे। परेड के बाद हर्ष फायर किया गया। समारोह में वीरता पदकों का वितरण किया गया। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को वीरता पदक दिया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने मप्र की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य गरीबों का विकास और युवाओं को रोजगार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिको को दी गई राशि और इंदौर उज्जैन मेट्रो का भी उल्लेख अपने संबोधन में किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अगले पांच वर्ष में मप्र का बजट दो गुना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें
मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया गया। जिलों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री और कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
भोपाल में मुख्य समारोह में पुलिस और होमगार्ड के जवानों का सम्मान भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने मुख्य परेड की अगुवाई की। रस्मी परेड में पुलिस बैंड सहित 17 टुकड़ियां शामिल हुई ।
लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह #IndependenceDay2024 https://t.co/IEUnVVNgOn
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 15, 2024
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह भी उपस्थित रहे।
#WATCH | Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari hoists the national flag on 78th Independence Day in Bhopal pic.twitter.com/tEVjqFrNVJ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 15, 2024
15 अगस्त की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास तिरंगे की अद्भुत छटा में नहाया हुआ है।
तिरंगे के यह रंग देश के गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं।
आइए, हम सब मिलकर आजादी का जश्न मनाएं और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लें।
जय हिंद, जय भारत! : CM… pic.twitter.com/Tb1baCICVm
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 14, 2024
78वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर माँ भारती को नमन् किया।
सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।#IndependenceDay2024#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/EknRCCBLcz
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2024
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में जगमगाता देश का दिल मध्यप्रदेश...#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/o9yI15HETt
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 14, 2024
परतंत्रता की बेड़ियां तोड़
आजादी की उठी हुँकार
हिंदुस्तान ने पहना बसंती चोला
स्वतंत्रता की फिर लगी पुकार
वीरों ने अपना शीश चढ़ाया
माटी में अपना रक्त मिलाया
तब स्वतंत्रता का अमृत हमारे हिस्से में आया
भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को प्रणाम एवं… pic.twitter.com/xrph8Ej6x2
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 14, 2024
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, "... We will all strive to have a Viksit Madhya Pradesh and a Viksit Bharat. This moment has been possible only after countless sacrifices during the freedom struggle..." pic.twitter.com/oiXmASM6u7
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 15, 2024