• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: भोपाल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर... रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहा कोचों की संख्या

Indian Railway: भोपाल से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। इसके बावजूद, मुंबई, दक्षिण भारत और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों और तीर्थ यात्राओं के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 11:46:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 12:02:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indian Railway: भोपाल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर... रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें, बढ़ा रहा कोचों की संख्या
भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी भीड़। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मुंबई और दक्षिण भारत व यूपी की ओर यात्रा करने वाले अधिक।
  2. जम्मू-कश्मीर व पंजाब की ओर यात्रियों की संख्या में गिरावट।
  3. 46 नियमित ट्रेनों में जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह तक वेटिंग।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल (Bhopal News)। गर्मी की छुट्टियों और तीर्थ यात्राओं के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालात यह हैं कि भोपाल से गुजरने वाली करीब 46 नियमित ट्रेनों में जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह तक वेटिंग चल रही है। यह स्थिति तब है जब रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और दर्जनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

इसके बावजूद यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली तीन दर्जन से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, और ट्रेनों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि भी बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही, नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।


naidunia_image

मुंबई, दक्षिण भारत और यूपी रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित

वेटिंग की सबसे ज्यादा स्थिति मुंबई, दक्षिण भारत और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर और पंजाब की ओर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है, जिससे अब अधिकांश लोग मुंबई, दक्षिण भारत और यूपी की ओर यात्रा कर रहे हैं।

भोपाल से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी के कारण भोपाल-लखनऊ रूट की ट्रेनों में भी वेटिंग लंबी चल रही है, जिससे टिकट कंफर्म नहीं हो रहे हैं।

naidunia_image

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ी भीड़

भोपाल-मुंबई और भोपाल-गोरखपुर जैसी ट्रेनों में वेटिंग का कारण गर्मियों की छुट्टियों में लोगों की आवाजाही है। परिवार, छात्र और पर्यटक बड़ी संख्या में ट्रेनों से सफर कर रहे हैं, जिससे सीटें जल्दी भर रही हैं।

naidunia_image

रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में बढ़ाए गए कोच

यात्रियों की मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 22187-22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इसमें दो स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच शामिल है। यह परिवर्तन 28 मई से प्रभावी हो गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, अब यह ट्रेन कुल 23 कोचों के साथ चलेगी।

इससे न सिर्फ आरक्षण की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि प्रतीक्षा सूची में भी कमी आने की उम्मीद है। यह ट्रेन रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर और आधारताल स्टेशनों पर नियमित रूप से रुकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।