• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Special Trains: एमपी के यात्रियों को दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, भोपाल, इटारसी, बीना समेत 30 स्टेशनों से मिलेगी स्पेशल ट्रेन

Special Trains: दिवाली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों और दिल्ली तक 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 01:33:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 01:41:54 PM (IST)
Special Trains: एमपी के यात्रियों को दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, भोपाल, इटारसी, बीना समेत 30 स्टेशनों से मिलेगी स्पेशल ट्रेन
INdian Railways News: MP के 30 स्टेशन से मिलेगा यात्रियों के चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. भोपाल मंडल से मुंबई के लिए 16 अतिरिक्त फेरे
  2. अजमेर-रांची और जोधपुर-चेन्नई पूजा स्पेशल 9-9 फेरे
  3. पुणे-मुंबई से गोरखपुर तक कुल 87 स्पेशल फेरे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने (Indian Railways) बड़ी तैयारी की है। मध्यप्रदेश से 10 राज्यों और दिल्ली तक के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें (Festivlas Special Trains)चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के जरिए प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे।

इन स्पेशल ट्रेनों से मध्यप्रदेश की सीधी कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में वेटिंग और भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।


naidunia_image

रेलवे के अनुसार सबसे ज्यादा राहत भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलने जा रही है। सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली दोनों त्योहार स्पेशल ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेंगी। दोनों दिशाओं में इनके 4-4 फेरे हैं। यानी इन दोनों रूट से भोपाल मंडल के इन तीन स्टेशनों को मुंबई के लिए कुल 16 एकतरफा परिचालन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

अजमेर-रांची पूजा स्पेशल: 9-9 फेरे, MP के 7 स्टेशनों को फायदा

ट्रेन नंबर 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल के दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे।

ट्रेन नंबर 09619 अजमेर से रांची 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। अजमेर से रात 11:05 बजे रवाना होकर अगले दिन गुना सुबह 9:10 बजे पहुंचेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09620 रांची से अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। रांची से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन गुना सुबह 7:25 बजे और अजमेर शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।

इसका घोषित ठहराव किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा, पिस्का रहेगा।

मध्यप्रदेश में इस ट्रेन से रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, ब्यौहारी और सिंगरौली के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। राजस्थान से झारखंड तक जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण होगी।

जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल: 9-9 फेरे, दक्षिण भारत तक कनेक्शन

ट्रेन नंबर 04815/04816 जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल भी दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे देगी।

ट्रेन नंबर 04815 जोधपुर से चेन्नई बीच 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होकर गुना अगले दिन सुबह 9:25 बजे, बीना 11:45 बजे, भोपाल 3 बजे और इटारसी शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। चेन्नई बीच सोमवार रात 8 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04816 चेन्नई बीच से जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। चेन्नई से शाम 5:15 बजे रवाना होकर इटारसी अगले दिन रात 8:10 बजे, भोपाल 10:40 बजे, बीना रात 2:55 बजे और गुना सुबह 5 बजे पहुंचेगी।

इसका ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायदुपेटा और चेन्नई बीच रहेगा।

मध्यप्रदेश में रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी से यात्री इस ट्रेन का लाभ ले सकेंगे। राजस्थान से तमिलनाडु तक लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत होगी।

दिल्ली-अशोकनगर धार्मिक आयोजन स्पेशल: एक-एक फेरा

ट्रेन नंबर 04004/04003 दिल्ली-अशोकनगर धार्मिक आयोजन स्पेशल सेवा अशोकनगर में धार्मिक आयोजन के लिए रखी गई है।

ट्रेन नंबर 04004 दिल्ली से अशोकनगर 17 सितंबर को दिल्ली से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर 18 सितंबर को तड़के 3 बजे अशोकनगर पहुंची।

वापसी में ट्रेन नंबर 04003 अशोकनगर से दिल्ली 21 सितंबर को शाम 5 बजे रवाना होकर 22 सितंबर को सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसका ठहराव फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा, गंगापुर सिटी, सोगरिया, गुना और अशोकनगर है। मध्यप्रदेश में गुना और अशोकनगर इसके प्रमुख ठहराव हैं। दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल: 3-3 फेरे, पिंडदान के लिए खास

ट्रेन नंबर 01661/01662 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल पितृपक्ष में गया में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए खास होगी।

ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति से गया 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को चलेगी। रानी कमलापति से दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01662 गया से रानी कमलापति 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को चलेगी। गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

इसका ठहराव रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया रहेगा। भोपाल से बिहार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन अहम है।

पुणे-गोरखपुर स्पेशल: उत्तर प्रदेश तक सीधी कनेक्टिविटी

ट्रेन नंबर 01415/01416 पुणे-गोरखपुर स्पेशल भी त्योहारी भीड़ के लिए चलाई जा रही है।

ट्रेन नंबर 01415 पुणे से गोरखपुर 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01416 गोरखपुर से पुणे 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे पुणे पहुंचेगी।

मध्यप्रदेश में खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना इसके ठहराव हैं। महाराष्ट्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

मुंबई CSMT-गोरखपुर स्पेशल: 43 फेरे, सबसे ज्यादा सेवाएं

ट्रेन नंबर 01079/01080 मुंबई सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल में सबसे ज्यादा 43 फेरे तय किए गए हैं।

ट्रेन नंबर 01079 मुंबई सीएसएमटी से गोरखपुर 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। मुंबई से रात 10:30 बजे चलकर दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01080 गोरखपुर से मुंबई 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और दादर होते हुए मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

पुणे और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दोनों ट्रेनों के 44 और 43 फेरे मिलाकर 87 अतिरिक्त फेरे होंगे। यह यूपी और मुंबई के बीच त्योहारी भीड़ को सबसे बड़ी राहत देगा।

रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल: 4-4 फेरे

ट्रेन नंबर 02191/02192 रानी कमलापति-रीवा पूजा स्पेशल दोनों दिशाओं में 4-4 यानी कुल 8 सेवाएं देगी।

ट्रेन नंबर 02191 रीवा से रानी कमलापति 17 और 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 02192 रानी कमलापति से रीवा इन्हीं तारीखों को रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

इसका ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना रहेगा। विंध्य और भोपाल के बीच यात्रियों के लिए यह सुविधाजनक होगी।

रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल: 6-6 फेरे, विंध्य को मालवा-इंदौर से जोड़ेगी

ट्रेन नंबर 01710/01709 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल विंध्य को मालवा-इंदौर से जोड़ने वाली नई स्पेशल ट्रेन है। दोनों दिशाओं में 6-6 यानी कुल 12 सेवाएं देगी। इसकी घोषणा दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए की गई है।

ट्रेन नंबर 01710 रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। रीवा से रात 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 01709 डॉ. अंबेडकर नगर से रीवा 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। डॉ. अंबेडकर नगर से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

इसका ठहराव सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर रहेगा। यानी रीवा, सतना और आसपास के यात्रियों को जबलपुर, भोपाल क्षेत्र और इंदौर-मालवा तक जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा।

सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल: 4-4 फेरे

ट्रेन नंबर 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल भोपाल मंडल के लिए सबसे अहम है।

ट्रेन नंबर 04212 सुल्तानपुर से मुंबई 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। सुल्तानपुर से सुबह 4 बजे रवाना होकर बीना शाम 5:30 बजे, रानी कमलापति रात 8:10 बजे और इटारसी रात 9:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04211 मुंबई से सुल्तानपुर 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 3:35 बजे, रानी कमलापति 6:20 बजे और बीना 9:45 बजे पहुंचेगी। सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।

इसका ठहराव सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रहेगा।

इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 सामान्य और 2 एसएलआर समेत 20 एलएचबी कोच रहेंगे।

वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल: 4-4 फेरे

ट्रेन नंबर 04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल भी भोपाल मंडल होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 04226 वाराणसी से मुंबई 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। वाराणसी से रात 1:35 बजे रवाना होकर बीना शाम 5:30 बजे, रानी कमलापति रात 8:10 बजे और इटारसी रात 9:40 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04225 मुंबई से वाराणसी 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 3 बजे रवाना होकर अगले दिन इटारसी 4:10 बजे, रानी कमलापति 6:20 बजे और बीना 9:45 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 2:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

इसका ठहराव वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रहेगा।

इस ट्रेन में भी 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 सामान्य और 2 एसएलआर समेत 20 एलएचबी कोच रहेंगे।

30 MP स्टेशन, 10 राज्य और दिल्ली तक नेटवर्क

इन 10 स्पेशल ट्रेन सेवाओं के घोषित ठहरावों को मिलाकर, दोहराव हटाने पर मध्यप्रदेश के 30 अलग-अलग स्टेशन इस त्योहारी नेटवर्क में शामिल होते हैं।

इनमें भोपाल, रानी कमलापति, बीना, इटारसी, नर्मदापुरम, खंडवा, गुना, रुठियाई, सागर, दमोह, विदिशा, कटनी, मैहर, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, सिहोरा रोड, ब्यौहारी, सिंगरौली, अशोकनगर, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास, इंदौर और डॉ. अंबेडकर नगर जैसे स्टेशन शामिल हैं।

इन रूटों से मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और हरियाणा जुड़ते हैं, जबकि एक रूट दिल्ली तक जाता है। इससे त्योहार पर यात्रियों को कन्फर्म टिकट का अतिरिक्त मौका मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।