• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मैहर मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-गोरखपुर सहित 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला ठहराव

नवरात्रि मेले में मैहर स्थित मां शारदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों को...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 07:38:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 07:38:21 PM (IST)
मैहर मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-गोरखपुर सहित 14 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला ठहराव
रेलवे ने भोपाल मंडल की 14 जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर दिया स्टॉपेज (AI Generated Image)

HighLights

  1. 14 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
  2. 11 से 22 अक्टूबर तक मिलेगी पांच मिनट स्टॉपेज
  3. भोपाल मंडल से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 11 से 22 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों के अनुसार मिलेगी। इससे भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मैहर पहुंचने में आसानी होगी।

इन 14 ट्रेनों को मिला ठहराव

रेलवे के अनुसार, इस व्यवस्था में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (11055/11056), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा (11059/11060), चेन्नई-छपरा (12669/12670), वलसाड-मुजफ्फरपुर (19051/19052), कोल्हापुर-धनबाद (11045/11046), एलएलटी-रक्सौल (15268/15267) और पुणे-गोरखपुर (11037/11038) एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा पूर्णा-पटना (17610/17609), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट (22103/22104), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची (18610/18609), बांद्रा टर्मिनस-पटना (22971/22972), पुणे-बनारस (22131/22132), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी (15647/15648) और सूरत-छपरा (19045/19046) एक्सप्रेस भी इस व्यवस्था में शामिल हैं।

तिथि और समय देखकर करें यात्रा

इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान अलग-अलग तिथियों में तय किया गया है। कुछ ट्रेनों को केवल एक दिन के लिए ठहराव दिया गया है, जबकि अन्य निर्धारित अवधि में रुकेंगी। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और समय की पुष्टि जरूर कर लें।