• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रक्षाबंधन पर एमपी के रेल यात्रियों को राहत, हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच; वेटिंग टिकट वालों को फायदा

Indian Railways: रक्षाबंधन और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 06:54:47 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 07:04:55 PM (IST)
रक्षाबंधन पर एमपी के रेल यात्रियों को राहत, हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच; वेटिंग टिकट वालों को फायदा
हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में बढ़ाया गया थर्ड एसी कोच (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिसार से 22 अगस्त से अतिरिक्त कोच की शुरुआत
  2. तिरुपति से 24 अगस्त से अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा
  3. रक्षाबंधन और त्योहारों में यात्रियों को राहत मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल होकर संचालित हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।

22 अगस्त से हिसार से जुड़ेगा अतिरिक्त कोच

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14723 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में हिसार से 22 अगस्त से 29 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इस अवधि में थर्ड एसी श्रेणी में यात्रियों के लिए पहले की तुलना में अधिक बर्थ उपलब्ध रहेंगी।


तिरुपति से 24 अगस्त से मिलेगी सुविधा

इसी तरह गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में तिरुपति से 24 अगस्त से 31 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की अस्थायी व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- महाकाल-ओंकारेश्वर दर्शन का सुनहरा मौका: IRCTC का 4 रात और 5 दिन का स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च

वेटिंग यात्रियों को भी मिल सकती है राहत

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से थर्ड एसी में आरक्षित बर्थ की संख्या बढ़ेगी। इससे वेटिंग वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ सकती है। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा