• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 10 पदक जीते, भोपाल में की थी तैयारी

थाइलैंड में आयोजित हो रही एशियन कैनो पैरा चैंपियनशिप मे पदक विजेता सभी खिलाडि़यों ने एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 26 Mar 2022 12:41:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Mar 2022 08:32:07 PM (IST)
एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 10 पदक जीते, भोपाल में की थी तैयारी

-भोपाल में 23 दिसंबर से 10 मार्च तक छोटे तालाब पर आयोजित हुआ था कैप

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने तीन स्‍वर्ण, चार रजत व तीन कांस्‍य सहित कुल 10 पदक जीते। इसी के साथ भारत के सभी पदक विजेता पूजा ओझा, प्राची यादव, संगीता राजपूत, रजनी झा, निशा रावत, यश कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह व राजीव कुमार ने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पूर्व सचिव व भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्‍य बीएस कुशवाहा ने इस प्रदर्शन पर कहा कि भारतीय टीम का कैंप भोपाल में आयोजित हुआ था। कोच मयंक के मार्गदर्शन में टीम ने बहुत मेहनत की है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाडि़यों ने उम्‍मीद के अनुसार 10 पदक जीते है। पदक विजेता खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्‍स में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोच मयंक ठाकुर ने कहा कि हमारी टीम सभी दस कैटेगरी में भाग लिया और पदक जीते। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी ने पैरा एशियन गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है।

प्राची ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में किया भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व

naidunia_image

पटाया में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली प्राची यादव ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। थाईलैंड में स्‍वर्ण पदक के साथ उन्‍होंने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। वह देश की पहली महिला कयाक है जो पैरा ओलिंपिक और पैरा एशियन गेम्‍स में शिरकत करेगी।


इन‍ खिलाडि़यों ने पदक जीते

स्‍वर्ण पदक विजेता : पूजा ओझा (दो स्‍वर्ण) ने वीएल 1 और केएल 1 में स्‍वर्ण पदक तथाा प्राची यादव ने वीएल 2 में स्‍वर्ण पदक जीते।

रजत पदक विजेता : यश कुमार (दो रजत) ने वीएल 1 व केएल 1 में तथा संगीता राजपूत ने वीएल 3 में व राजवीर ने वीएल 2 में रजत पदक जीते।

कांस्‍य पदक विजेता: निशा रावत ने वीएल 2 में कांस्‍य पदक, ज्ञानेंद्र ने वीएल 2 में कांस्‍य पदक व रजनी झा ने केएल 2 में कांस्‍य पदक जीते।

भारतीय टीम

पूजा ओझा, प्राची यादव, निशा रावत, रजनी झा, संगीता राजपूत, यश कुमार, अवधेश, गजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, मनीष कुमार व गिरराज सिंह। मयंक ठाकुर मुख्‍य कोच, अनिल राठी सहायक कोच व लालचंद शा मसाजर।