• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी महंगी, भोपाल की महिला से 1.73 लाख की ठगी; वीजा और पासपोर्ट के नाम पर जालसाज ने लगाया चूना

पिपलानी थाना क्षेत्र में एक महिला से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर लाखों रुपये की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 10:16:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 10:16:05 PM (IST)
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी महंगी,  भोपाल की महिला से 1.73 लाख की ठगी; वीजा और पासपोर्ट के नाम पर जालसाज ने लगाया चूना
भोपाल की महिला से 1.73 लाख की ठगी

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला से 1.73 लाख की ठगी
  2. विदेशी बनकर वीजा-पासपोर्ट के नाम पर झांसा
  3. क्यूआर कोड से रकम लेकर आरोपी फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक महिला से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर लाखों रुपये की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को विदेशी नागरिक बताकर भारत आने के बहाने वीजा और पासपोर्ट के नाम पर महिला से 1.73 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर सेल की जांच के बाद पिपलानी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

पुलिस के अनुसार कल्पना नगर निवासी 32 वर्षीय पीड़िता की 11 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। आरोपित ने धीरे-धीरे महिला को अपने झांसे में लिया और भरोसा जीत लिया।

विदेश से आने का झांसा

आरोपित ने खुद को विदेशी बताते हुए कहा कि वह भारत आना चाहता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका वीजा और पासपोर्ट नहीं बन पा रहा है। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह भारत आकर डॉलर में रकम वापस कर देगा।


क्यूआर कोड से ऐंठे रुपये

महिला उसकी बातों में आ गई और 11 से 19 फरवरी के बीच अपने केनरा बैंक खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल 1,73,204 रुपये आरोपित द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कर दिए।

रकम मिलते ही संपर्क तोड़ा

पूरी राशि मिलते ही जालसाज ने महिला से संपर्क खत्म कर दिया और अपना प्रोफाइल बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह की ठगी से बचाव

इंटरनेट मीडिया पर अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें

वीजा, पासपोर्ट या बीमारी के नाम पर पैसे मांगने पर सतर्क रहें

बिना जांचे किसी क्यूआर कोड पर भुगतान न करें

फर्जी प्रोफाइल की जानकारी को जांचें

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत करें

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल में फेफड़ा प्रत्यारोपण की तैयारी अंतिम चरण में, मुंबई और चेन्नई के विशेषज्ञों ने दी जटिल सर्जरी की ट्रेनिंग