यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंटरसिटी व मालवा एक्सप्रेस को महू तक बढ़ाया, भोपाल से महू जाना हुआ आसान
दोनों दिशाओं में ट्रेन का विस्तार 3 व 4 मार्च को कर दिया है। भोपाल से महू जाने व आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगा।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 05 Mar 2019 08:24:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Mar 2019 07:23:24 AM (IST)
भोपाल। भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली इंटरसिटी व भोपाल से होकर इंदौर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस को महू (डॉ. आंबेडकर नगर) स्टेशन तक चलाया जा रहा है।
दोनों दिशाओं में ट्रेन का विस्तार 3 व 4 मार्च को कर दिया है। अब भोपाल से महू जाने व आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। भोपाल से इंदौर के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस व इंदौर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच मालवा एक्सप्रेस के समय व स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंटरसिटी एक्सप्रेस भोपाल से पूर्व की तरह शाम 5.15 बजे चलकर रात 9.35 बजे इंदौर और रात 10.25 बजे महू पहुंचेगी। इसी तरह महू से यह ट्रेन तड़के 5.55 बजे चलकर 6.35 बजे इंदौर और सुबह 10.50 बजे भोपाल पहुंचेगी।
मालवा एक्सप्रेस महू से सुबह 11.45 बजे चलकर 12.20 बजे इंदौर व अगले दिन शाम 6.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इसी तरह इस स्टेशन से सुबह 6.55 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.40 बजे इंदौर और दोपहर 1.25 बजे महू पहुंचेगी।