• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Human Rights Day: शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आयोग से उठने लगा लोगों का भरोसा

आयोग की स्थापना से लेकर अब तक की बात करें तो आयोग को सबसे ज्यादा शिकायतें वित्तीय वर्ष 2005-2006 में 15 हजार 655 मिली थीं। इसके बाद श‍िकायतों की संख्य...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sat, 10 Dec 2022 01:16:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Dec 2022 08:06:03 AM (IST)
International Human Rights Day: शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आयोग से उठने लगा लोगों का भरोसा

मानव अधिकार आयोग में कभी प्रतिवर्ष 15 हजार श‍िकायतें आती थीं, अब पांच हजार से कम

International Human Rights Day: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मानव अधिकार आयोग से आमजन का भरोसा कम होता जा रहा है। यही कारण है कि लोग अब आयोग में कम शिकायतें कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले आयोग में जहां हर वर्ष 15 हजार तक शिकायतें आती थीं, वहीं अब पांच साल से आंकड़ा 10 हजार से कम है। आम लोगों की शिकायतों पर आयोग संबंधित विभाग या व्यक्ति से सिर्फ जवाब मांगने तक सीमित है। यही वजह है कि आयोग की सिफारिशों को अधिकारी भी गंभीरता से नहीं लेते। आयोग के सवालों का गोलमाल जवाब देते हैं।

वर्ष 1995 में आयोग की स्थापना से लेकर अब तक की बात करें तो आयोग को सबसे ज्यादा शिकायतें वित्तीय वर्ष 2005-2006 में 15 हजार 655 मिली थीं। इसके बाद श‍िकायतों की संख्या लगातार कम हो रही है। उधर, थानों से लेकर सीएम हेल्पलाइन और अन्य जगह पर शिकायतें बढ़ रही हैं। इससे साफ है कि प्रकरणों की संख्या कम नहीं हुई, बल्कि आयोग में शिकायत करने वालों की संख्या कम हुई है।


लंबित शिकायतें कम हुईं

यह अच्छी बात है कि आयोग में लंबित शिकायतों का निपटारा तेजी से हुआ है। वित्तीय वर्ष 2011-12 में लंबित शिकायतों की संख्या 12 हजार 80 थी। इसके बाद से इनका निराकरण तेजी से किया गया, अब लंबित शिकायतें दो हजार 806 हैं। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ शिकायतकर्ता ऐसे भी होते हैं जो एक बार शिकायत करने के बाद खुद रुचि नहीं लेते। उनसे बात भी नहीं हो पाती, जिससे निराकरण में समस्या आती है।

इस तरह कम हुईं शिकायतें

वित्तीय वर्ष --- शिकायतें

2005-06---15,655

2006-07---15,107

2007-08---14,648

2008-09---14,330

2009-10---12,554

2010-11---13,060

2011-12---12,249

2012-13---12,340

2013-14---12,843

2014-15---11,344

2015-16---11,393

2016-17---9,535

2017-18---10,256

2018-19---9,422

2019-20---9,651

2020-21 ---8677

2021-22 ---8821

2022-23 (30 नवंबर तक)---4135

दिव्यांगजनों के मानव अधिकार विषय पर संगोष्ठी आज

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आयोग की तरफ से दिव्यांगजनों के मानव अधिकार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को प्रशासन अकादमी में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग होंगे। मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी भी मौजूद रहेंगे। अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे।