• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Women's Day 2023: महिला दिवस से एक दिन पूर्व नारीशक्ति ने संभाली मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर ड्राइवर तक की जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमें बहनों की योग्यता पर पूरा भरोसा।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 07 Mar 2023 01:06:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Mar 2023 10:53:50 PM (IST)
International Women's Day 2023: महिला दिवस से एक दिन पूर्व नारीशक्ति ने संभाली मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर ड्राइवर तक की जिम्मेदारी

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्टाफ में मंगलवार को पायलट, मुख्य सुरक्षा अधिकारी से लेकर पूरा सुरक्षा अमला महिलाओं का रहा। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य जिम्मेदारियां महिला शक्ति को सौंपी गई थी। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं हैं।

बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। #WomensDay https://t.co/iCJ4fgWEkV pic.twitter.com/LV9hwp1hTM

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 7, 2023

उप सचिव प्रीति मैथिल, सुरक्षा में एसीपी (क्राइम) बिट्टू शर्मा सहित 22 महिला कर्मचारी तैनात रहीं। मुख्यमंत्री का वाहन चलाने की जिम्मेदारी आकांक्षा शर्मा, वाहन पायलट इरशाद अली, जनसंपर्क की जिम्मेदारी सहायक संचालक बिंदु सुनील, फोटोग्राफर की जिम्मेदारी भावना जायसवाल ने निभाई।


महिला साहस, शक्ति, शौर्य और समर्पण का प्रतीक है, सशक्तीकरण की सजीव प्रतिमूर्ति है। आज पूरा दिन मातृशक्ति को समर्पित रहा। जिस आत्मीयता तथा आत्मविश्वास से बहनों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह अद्भुत था। सभी बहनों को धन्यवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं। #WomensDay pic.twitter.com/wRtLgDFnUP

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 7, 2023

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वे सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं, इसलिए वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बुधवार (आठ मार्च) को है किंतु होली होने के कारण हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं। एक दिन पहले ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। मेरा मानना है एक दिवस ही क्यों, हर दिन, हर घंटा और हर पल बहन-बेटियों का है। उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए हमने प्रयास किए हैं। मुझे संतुष्टि है कि बहन-बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह करने की कोशिश की।

naidunia_image

महाझूठ पत्र था कांग्रेस का वचन पत्र

उधर, भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह ने कहा कि मैं कमल नाथ जी से रोज सवाल पूछता हूं। वचन पत्र महाझूठ पत्र था। उनको जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा था मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए वो एससी-एसटी वर्ग की बेटियों की तरह सभी वर्गों के लिए जिनके परिवार की आय 10 लाख रुपये से कम है, फीस की प्रतिपूर्ति करेंगे। कहकर फीस क्यों नहीं भरी कमलाथ जी जवाब तो देना चाहिए