• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्‍य प्रदेश में देर रात बड़ी संख्‍या में आईपीएस अफसरों के तबादले, डीसी सागर को पुलिस मुख्‍यालय भेजा, कई एसपी बदले गए

अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अतुल सिंह अब उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर होंगे। सिद्धार्थ बहुगुणा को उप पुलिस महानिरीक्षक खरग...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 11 Aug 2024 06:36:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Aug 2024 08:03:53 AM (IST)
मध्‍य प्रदेश में देर रात बड़ी संख्‍या में आईपीएस अफसरों के तबादले, डीसी सागर को पुलिस मुख्‍यालय भेजा, कई एसपी बदले गए

HighLights

  1. अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्‍यालय भेज दिया गया।
  2. रसना ठाकुर को मऊगंज पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  3. समीर सौरभ को मुरैना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में देर रात भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। डीसी सागर को पुलिस मुख्‍यालय भेजा गया है। आधी रात के बाद जारी तबादला सूची में अनुराग शर्मा को विशेष सशस्‍त्र बल भोपाल के पुलिस निरीक्षक से शहडोल जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 21 अध‍िकारियों का तबादला कर दिया गया है।

तबादले में कृष्‍णावेनी देसावातु को उपपुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्‍त्र बल सेंट्रल रेंज भोपाल बनाया गया है। अमित सांघी को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्‍वालियर रेंज बनाया गया है। अतुल सिंह अब उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्‍त्र बल जबलपुर रेंज होंगे। सिद्धार्थ बहुगुणा को उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह चौहान को सेनानी 13 वीं वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल ग्‍वालियर बनाया गया है।


रघुवंश कुमार सिंह को सेनानी 5 वीं वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल मुरैना बनाया गया है। रसना ठाकुर को मऊगंज की पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। नागेंद्र सिंह बालाघाट पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। उन्‍हें हॉकफोर्स और 36 वीं भारत रक्षित वाहिनी विशेष सशस्‍त्र बल का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।

अनुराग सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्‍यालय बनाया गया है। समीर सौरभ मुरैना के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। हंसराज सिंह को जोन 3 नगरीय पुलिस जि‍ला इंदौर का पुलिस उपायुक्‍त बनाया गया है। जितेंद्र सिंह पंवार को पुलिस उपायुक्‍त जोन 4 नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया गया है।

राजेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस उपायुक्‍त अपराध नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है। वीरेंद्र जैन को श्‍योपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुंंदर सिंह कनेश को नए जिल पांढुर्णा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पंकज कुमार पांडे रायसेन के पुलिस अधीक्षक होंगे।अंकित सोनी पुलिस उपायुक्‍त नगरीय पुलिस इंदौर, मोती उर्र रहमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर और अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर बनाए गए हैं।

naidunia_image

naidunia_image