
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल(IT Action)। भोपाल में अलग-अलग कारोबारियों के यहां आयकर विभाग और लोकायुक्त पुलिस के छापे के बाद शहर के पास मेंडोरी गांव में सुनसान जगह पर खड़ी कार में 54 किलो सोना और नौ करोड़ 82 लाख रुपये नकद मिले हैं।
पुलिस की सूचना पर भोपाल आयकर की टीम ने गुरुवार रात लगभग एक बजे कार का शीशा तोड़कर सोना व नकदी जब्त की। कार ग्वालियर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में चेतन गौर के नाम पर पंजीकृत है। चेतन पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा का करीबी बताया जाता है।
बता दें, सौरभ शर्मा के कार्यालय और आवास पर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस का छापा पड़ा था। लोकायुक्त पुलिस को दोनों जगह से दो करोड़, 85 लाख रुपये नकद, करीब 50 लाख रुपये के आभूषण सहित दो करोड़ रुपये की अन्य संपत्ति की जानकारी मिली थी।
रातीबड़ थाने की पुलिस के माध्यम से आयकर विभाग को उक्त कार संबंधी सूचना मिली थी। आयकर के अधिकारी व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कार का शीशा तोड़कर गेट खोला तो बड़े थैलों में 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। एक अन्य बैग में सोने के बिस्किट रखे थे। बिस्किट पर ही एक किलो वजन लिखा है। ऐसे 54 बिस्किट मिले हैं। इसके बाद आयकर अधिकारियों की दूसरी टीम 30 पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच टीम नकदी व बिस्किट लेकर आई। बरामद कार में आरटीओ लिखी पट्टी और दो हूटर लगे हुए हैं। सोने की कीमत 35 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

पुलिस को दोनों जगह से दो करोड़ 85 लाख रुपए नकद, 50 लाख रुपए की ज्वेलरी और दो करोड़ रुपए की अन्य संपत्ति की जानकारी मिली थी। सौरभ शर्मा एक पूर्व मंत्री सहित कई अधिकारियों और नेताओं के करीबी बताए जाते हैं।
टोयोटा कार के ऊपर हूटर लगा हुआ था, नंबर प्लेट के पास पुलिस का निशान बना हुआ था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कोइ इस वाहन को ना रोके, इसलिए इस पर यह सब चीजें लगाई गईं थी। यह भी आशंका है कि अगर पुलिस की टीम समय पर यहां पहुंचकर जांच नहीं करती तो कार को किसी दूसरे स्थान पर भी ले जाया जा सकता था।

#WATCH | Madhya Pradesh | In a joint action by Bhopal Police and Income Tax, 52 kg of gold and bundles of money were found in an abandoned car in Bhopal during an IT raid. The car was found abandoned in the jungle of Mendori in the Ratibad area. Police and Income Tax are trying… pic.twitter.com/7KOoJ4AZBJ
— ANI (@ANI) December 20, 2024