• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईटीसी चेयरमेन देवेश्वर ने कहा, निवेश का अगला पड़ाव मप्र

आईटीसी के चेयरमेन वाय.सी. देवेश्वर ने कहा है कि निवेश के लिये अगला पड़ाव मध्यप्रदेश है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 25 Sep 2014 06:11:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Sep 2014 08:33:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
आईटीसी चेयरमेन देवेश्वर ने कहा, निवेश का अगला पड़ाव मप्र

भोपाल। इंडियन टोबैको कंपनी ( आईटीसी ) के चेयरमेन और व्यवसाय जगत की मशहूर हस्ती वाय.सी. देवेश्वर ने कहा है कि निवेश के लिये अगला पड़ाव मध्यप्रदेश है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को दिल्ली में शुरू किये गये 'मेक इन इंडिया' केम्पेन के शुभारंभ समारोह में श्री देवेश्वर ने यह बात कही।

उन्‍होंने कहा कि मध्यप्रदेश निवेश का उनका अगला पड़ाव है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का उल्‍लेख करते हुए श्री देवेश्वर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने निवेशकों के हित में कानून बदलने की शुरूआत की है। इसके अच्छे परिणाम होंगे।

आईटीसी चेयरमेन ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का समाधान घरेलू निर्माण के जरिये ही हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि आईटीसी एग्री-बिजनेस, पेपर बोर्ड, पेकेजिंग, टेक्नालॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी और होटल आदि के व्यवसाय में दुनिया भर में प्रतिष्ठित नाम है। कम्पनी ने किसानों को सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ देने के लिए शुरू किये गये ई-चौपालों की सफलता के बाद चौपाल सागर शुरू किये हैं।

चौपाल सागर में एक ही स्थान पर संग्रह और भंडार के साथ-साथ ग्रामीण उत्पाद और ग्रामीणों के लिये उपयोग अनेक तरह की सेवा उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में अभी 24 चौपाल सागर स्थापित हैं। भविष्य में कम्पनी 100 और चौपाल सागर खोलने जा रही है। आईटीसी का एग्री-बिजनेस डिवीजन देश में दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पाद निर्यातक है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।