भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण की वजह से बंद विंध्याचल एक्सप्रेस 20 नवंबर से चलने लगेगी। इस ट्रेन को अभी कुछ दिनों के लिए चलाया जा रहा है, यदि नियमित यात्री मिले तो हमेशा के लिए चलाई जाएगी। रेलवे ने इसे त्योहार स्पेशल के नाम से चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन भोपाल से इटारसी के बीच बीना, कटनी-मुड़वारा स्टेशन होकर चलती है। वहीं भोपाल से हजरत निजामुद्दीन और जबलपुर जाने के लिए भी त्योहार स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर से मिलेगी। यात्री इस ट्रेन को इटारसी और बीना रेलवे स्टेशन से भी पकड़ सकते हैं।
- ट्रेन 01271 इटारसी- भोपाल एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल 20 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन (11ट्रिप) इटारसी स्टेशन से दोपहर 16.20 बजे चलकर जबलपुर-कटनी मुड़वारा- दमोह-सागर के रास्ते होते हुए अगले दिन तड़के 5.45 बजे बीना, सुबह 6.13 बजे मंडी बामोरा, सुबह 6.45 बजे गंजबासौदा, सुबह 7.03 बजे गुलाबगंज, सुबह 7.20 बजे विदिशा और सुबह 9.30 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 01272 भोपाल - इटारसी एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल 20 से 30 तक प्रतिदिन (11 ट्रिप) भोपाल स्टेशन से शाम 6.30 बजे चलकर, शाम 7.18 बजे विदिशा, शाम 7.39 बजे गुलाबगंज, शाम 7.58 बजे गंजबासौदा, रात 8.43 बजे मंडीबामोरा, रात 9.25 बजे बीना और सागर- दमोह- कटनी मुड़वारा-जबलपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12.30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।
त्योहार स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर भी रुकेगी
गुरमखेड़ी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालीचौका रोड, गाडरवारा, बोहानी, करेली, नरसिंहपुर, करकबेल, श्रीधाम, भिटौनी, मदनमहल, जबलपुर, सिहोरा रोड, स्लीमनाबाद रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, मकरोनिया, सागर, खुरई, बीना, मंडी बामोरा, गंजबासौदा, गुलाबगंज एवं विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी।
- ट्रेन 02174 जबलपुर - हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल 20 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन (11 ट्रिप) जबलपुर स्टेशन से शाम 5.30 बजे चलकर रात 9.30 बजे इटारसी, रात 9.58 बजे होशंगाबाद, रात 11.17 बजे हबीबगंज, रात 11.42 बजे भोपाल, रात 12.28 बजे विदिशा, रात 01.00 बजे गंजबासौदा, रात 01.57 बजे बीना और सुबह 11.35 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 02173 हजरत निजामुद्दीन - जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस त्योहार स्पेशल 21 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन (11 ट्रिप) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे चलकर, रात 11.00 बजे बीना, रात 11.39 बजे गंजबासौदा, रात 12.08 बजे विदिशा, रात 01.05 बजे भोपाल, रात 1.22 बजे हबीबगंज, रात 02.36 बजे होशंगाबाद, तड़के 03.10 बजे इटारसी और सुबह 7.15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
त्योहार स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी
मदनमहल, श्रीधाम, नरसिंहपुर,करेली, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, एवं मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर रूकेगी।