यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP News: जयवर्धन सिंह का आरोप, कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर गंभीर नहीं सरकार
Jaivardhan Singh जयवर्धन ने कहा कि मैंने विधानसभा में भी कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में प्रश्न लगाया, पर सरकार ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। बस...और पढ़ें
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 11:58:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 11:58:56 PM (IST)
जयवर्धन ने कहा- कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर सरकार गंभीर नहींHighLights
- जयवर्धन ने कहा- कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर सरकार गंभीर नहीं
- विधानसभा में कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में प्रश्न पर स्पष्ट उत्तर नहीं देने का आरोप
- जयवर्धन ने कहा- सिर्फ बताया कि प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश में वर्ष 2016 से अधिकारी-कर्मचारी लगातार बिना पदोन्नत हुए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। यही कारण है कि समिति बनाई, बैठकें कीं पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन बताकर कर्मचारियों को बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त किया जा रहा है। यह आरोप पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने लगाया।
कर्मचारियों की पदोन्नति पर प्रश्न
जयवर्धन ने कहा कि मैंने विधानसभा में भी कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में प्रश्न लगाया, पर सरकार ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। बस यही बताया कि प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पदोन्नति का रास्ता निकालने के लिए गठित मंत्रियों की समिति ने वर्ष 2021 से लेकर अब तक पांच बैठकें कीं पर सब बेनतीजा रहीं। उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार दिया जा रहा है पर यह वैकल्पिक व्यवस्था है, स्थायी समाधान नहीं।