• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

जहां समाधान शिविर, वहां पहुंचना ही समस्या: भोपाल के मुगालिया हाट में जनविश्वास अभियान, 31 किमी दूर से कैसे पहुंचेंगे ग्रामीण?

मुगालिया हाट में 30 गांवों के लिए जनकल्याण शिविर लगाया जा रहा है। दूरस्थ गांवों से शिविर स्थल तक पहुंचना प्रशासन की सुविधा पहुंचाने की मंशा पर सवाल खड...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 03:09:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 03:09:34 PM (IST)
जहां समाधान शिविर, वहां पहुंचना ही समस्या: भोपाल के मुगालिया हाट में जनविश्वास अभियान, 31 किमी दूर से कैसे पहुंचेंगे ग्रामीण?
फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. समाधान शिविर तक पहुंचना ही बनी समस्या
  2. 12 गांवों के ग्रामीणों को 16 से 31 किमी का सफर
  3. मुगालिया हाट में 30 गांवों के लिए लगाया जा रहा शिविर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । सरकार जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर लगाकर अधिकारियों के उनके बीच पहुंचा रही है तो वहीं अधिकारियों की चतुराई लोगों के लिए समस्या बनी हुई है।

30 गांवो की समस्या के लिए शिविर

इसका सबसे बड़ा उदाहरण हुजूर तहसील की ग्राम पंचायत मुगालिया हाट में शुक्रवार में आयोजित किया जाने वाला जनकल्याण शिविर है, जिसमें 30 गांवों को शामिल किया गया है, जहां के ग्रामीणों की समस्याएं अधिकारी सुनेंगे, लेकिन यह समाधान शिविर लोगों के लिए समस्या बन गया है।


इस शिविर में पहुंचने के लिए ग्रामीणों को चार या पांच नहीं, बल्कि 15 से 30 किलोमीटर तक रास्ता तय करना होगा, जो कि उनके गांव से कलेक्टर कार्यालय से भी अधिक दूर है। ऐसे में सवाल यह है कि जिन ग्रामीणों के लिए प्रशासन शिविर लगाकर सुविधाएं उनके दरवाजे तक पहुंचाने का दावा कर रहा है, वे खुद शिविर स्थल तक कैसे पहुंचेंगे?

शिविर तक पहुंचने में दिक्कत

जानकारी के अनुसार मुगालिया हाट शहर की सीमा पर स्थित है, जहां लगने वाले शिविर में पहुंचने के लिए अगरिया, ईंटखेड़ी सड़क, निपानिया जाट सहित करीब 12 गांव के ग्रामीणों को लगभग 20 से 30 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ेगा।

ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और दूरदराज के ग्रामीणों के लिए शिकायत लेकर शिविर तक पहुंचना आसान नहीं होगा।

प्रशासन ने शिविर में 30 गांवों के नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करने की योजना बनाई है। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरणों के साथ किसान आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से जुड़े मामलों का निराकरण किया जाना है।

यह भी पढ़ें- जनविश्वास शिविर में छलका महिलाओं का दर्द: 'भोपाल में खुलेआम बिक रहा नशा, जर्जर मकानों में रहने को मजबूर'

मुगालिया हाट से 12 गांव 16 से 31 किलोमीटर दूर

क्र.सं. गांव का नाम शिविर स्थल से दूरी (किलोमीटर में)
1 अगरिया 31
2 काछी बरखेड़ा 27
3 निपानिया जाट 23
4 कनेरा 22
5 ईंटखेड़ी सड़क 21
6 कुठार 20
7 निपानिया सूखा 20
8 जगदीशपुर 19
9 अचारपुरा 17
10 अरवलिया 17
11 गोलखेड़ी 17
12 खेजड़ादेव 16