
भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। व्यापारी व पूर्व विधायक जितेंद्र डागा के बेटे अनुज डागा और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के बीच राजधानी के पास ग्राम सेवनिया गौड में पांच एकड़ जमीन बेचने का मामला कोर्ट पहुंचा है। अनुज डागा के वकील का कहना है कि जमीन का एक बार सौदा करने के बाद जया बच्चन ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम पर उनसे बातचीत की थी। प्रति एकड़ एक करोड़ पांच लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। रुपये जया बच्चन के खाते में जमा करने से पहले उनसे अनुमति भी ली। इस बीच उन्होंने छह दिन रुपये अपने बैंक खाते में रखने के बाद गुपचुप लौटा दिए। इस पर जया बच्चन का कहना था कि प्रति एकड़ जमीन डेढ़ करोड़ में लेने के लिए ग्राहक मौजूद है। अब वह अपनी जमीन दो करोड़ प्रति एकड़ में ही बेचेंगी। इस सौदे को निरस्त करने को लेकर कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर जया बच्चन को नोटिस जारी किया है। उनसे अपना पक्ष 30 अप्रैल को जिला कोर्ट में रखने को कहा है।
अनुज डागा के वकील इनोश जार्ज के मुताबिक 13 फरवरी को जया बच्चन का परिवार भोपाल आया था। उनको अपनी मां को कार उपहार में देनी थी। कार खरीदने के सिलसिले में अनुज से मिले थे। अनुज का चूनाभट्टी में कार का श्ाोरूम है। जया बच्चन का परिवार होटल जहांनुमा रिट्रीट में रुका था, जहां अनुज कार की डिलेवरी देने पहुंचा था। इसी दौरान जया बच्चन की ग्राम सेवनिया गौड स्थित पांच एकड़ जमीन बेचने के बारे में अनुज से बात हुई। अनुज के वकील इनोश्ा जार्ज ने कहा कि इसी समय प्रति एकड़ एक करोड़ पांच लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। जया बच्चन ने बाद में राजेश ऋषीकेश यादव से बात करने के लिए कहा था। जया ने उसे अपना निजी सचिव बताया था। बाद में पता चला कि जमीन की पावर आफ अटार्नी उसके ही नाम से थी। सौदा टूटने पर जिला कोर्ट में अनुज की ओर से एक अप्रैल को दावा पेश किया