• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में SBI के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के गहने गायब; होगी फॉरेंसिक जांच

भोपाल के IIFM परिसर स्थित एसबीआई शाखा में पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव का लॉकर नंबर 502 खाली मिला। गुरुवार को बेटी के साथ लॉकर खोलने पहुंचे थे।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 11:40:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 11:40:14 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में SBI के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के गहने गायब; होगी फॉरेंसिक जांच
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार तस्वीर

HighLights

  1. पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव का लॉकर नंबर 502 खाली मिला
  2. 13 दिसंबर 2024 को दोनों बेटियों के साथ संयुक्त लॉकर लिया था
  3. लॉक से छेड़छाड़ और डुप्लीकेट चाबी की आशंका की जांच जारी

डिजीटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के आईआईएफएम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश रेरा के पूर्व चेयरमैन एपी श्रीवास्तव के बैंक लॉकर से कीमती गहने गायब हो गए हैं। गुरुवार दोपहर जब वे अपनी बेटी के साथ लॉकर खोलने पहुंचे, तो लॉकर पूरी तरह खाली मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को प्रारंभिक जांच में लॉकर के हैंडल पर कोई फिंगरप्रिंट नहीं मिले हैं। अब पुलिस पूरे लॉकर को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर रही है।

दुबई से आई श्रीवास्तव की बेटी


जानकारी के अनुसार, एपी श्रीवास्तव की बेटी सुरभि हाल ही में दुबई से भोपाल आई हैं। गुरुवार को श्रीवास्तव अपनी बेटी को गहने दिखाने के लिए आईआईएफएम परिसर स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे थे। श्रीवास्तव के मुताबिक, जब वे लॉकर नंबर 502 खोल रहे थे, तो चाबी अटक रही थी। काफी मशक्कत के बाद जब लॉकर खुला, तो अंदर रखे गहने गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधन और पुलिस को दी।


दिसंबर 2024 में लिया था जॉइंट लॉकर

एपी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 13 दिसंबर 2024 को अपनी दोनों बेटियों सुरभि और श्रुति के साथ जॉइंट रूप से यह लॉकर आवंटित कराया था। इसके लिए वे जीएसटी सहित सालाना 2,380 रुपये किराया चुकाते हैं। श्रीवास्तव के पास लॉकर में रखे गए गहनों की तस्वीरें मौजूद हैं, हालांकि उन्होंने अभी पुलिस को गायब हुए गहनों की कुल कीमत नहीं बताई है।

यह भी पढ़ें- रायसेन मंडी में सनसनीखेज लूट; मुनीम को बंधक बनाकर ईंट से कुचला चेहरा, आंख में गंभीर चोट

लॉक से छेड़छाड़ या डुप्लीकेट चाबी की आशंका

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम को लॉकर के हैंडल पर किसी भी तरह के फिंगरप्रिंट नहीं मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लॉक के साथ छेड़छाड़ की गई थी या किसी डुप्लीकेट चाबी की मदद से लॉकर खोला गया। वहीं, एसबीआई शाखा के प्रभारी मैनेजर हरीश मेहरा ने कहा कि बैंक केवल लॉकर का कस्टोडियन होता है, ग्राहक उसमें क्या रखता है इसकी जानकारी बैंक को नहीं होती। नियम के अनुसार, लॉकर बैंक और ग्राहक दोनों की चाबियों से ही खुलता है।

जांच के तीन प्रमुख बिंदु

- दूसरी बेटी के बयान दर्ज होंगे: जॉइंट लॉकर होने के कारण पुलिस बेंगलुरु में रह रही श्रीवास्तव की दूसरी बेटी श्रुति के भोपाल आने पर उनके बयान दर्ज करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दिसंबर 2024 में गहने रखते समय कौन-कौन मौजूद था।

- अन्य बैंकों के लॉकर भी खंगाले: पुलिस ने इस आशंका की भी जांच की कि कहीं गलती से गहने किसी दूसरे बैंक के लॉकर में तो नहीं रख दिए गए, लेकिन श्रीवास्तव के अन्य लॉकरों में भी गहने नहीं मिले।

- सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ की भूमिका: पुलिस ने बैंक से पिछले तीन महीनों के सीसीटीवी फुटेज तलब किए हैं। इसके जरिए लॉकर रूम में आवाजाही करने वाले लोगों और बैंक कर्मचारियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।