• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jobs in Indore Bhopal: इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर्स से मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार, भोपाल में भी शुरू होगा बड़वई आईटी पार्क

मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संव...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 09:25:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Mar 2025 04:37:16 PM (IST)
Jobs in Indore Bhopal: इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर्स से मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार, भोपाल में भी शुरू होगा बड़वई आईटी पार्क
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भिंड में प्लाई बोर्ड सेक्टर से 750 रोजगार
  2. मुरैना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू होगी
  3. नीमच में सीमेंट इकाई से 556 नौकरियां

नईदुनिया, भोपाल: सुपर कॉरिडोर इंदौर में आईटी इंफ्रा डेवलपर से 10 हजार और भोपाल में बड़वई आईटी पार्क के प्रारंभ होने से 870 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह भिंड में प्लाई बोर्ड सेक्टर से 750, मुरैना में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 320, धार जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई से 549 और नीमच जिले में सीमेंट इकाई से 556 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति की बैठक में इन इकाइयों के प्रस्तावों का परीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसमें नई नीतियों के प्रावधानों को ध्यान में रखा जाए।

naidunia_image

बैठक में बताया गया कि नए प्रस्तावों से लगभग 13 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए संबंधित विभाग प्रस्तावों के आवश्यक परीक्षण का काम पूरा करके उद्योग स्थापना में सहयोग करें।


naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1036 पदों पर निकाली भर्ती, 18 से 33 आयु वर्ग के युवाओं के लिए बड़ा मौका

जो नई नीतियां बनाई हैं, उनके अनुसार प्रस्तावों का परीक्षण हो ताकि जो सुविधाएं दी गई हैं, उनका लाभ मिल सके। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यहां भी क्लिक करें - ऑटो ड्राइवर को मिले 27,500 रुपए, पुलिस के पास जमा किएwww.naidunia.com/madhya-pradesh/rewa-good-job-auto-driver-got-rs-27500-deposited-it-with-police-8378101