• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JP Nadda in Bhopal: बूथ अध्‍यक्ष सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा - यह विरोधियों की हवा टाइट करने का समय, कांग्रेस का मतलब करप्‍शन, कमीशन और डिवीजन

भाजपाध्यक्ष नड्डा ने भोपाल में बूथ अध्यक्षों को दिया चुनाव जीतने का मंत्र, कहा- 'अबकी बार-200 पार'।लाड़ली बहना योजना को सराहा ।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 26 Mar 2023 10:34:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Mar 2023 11:36:22 PM (IST)
JP Nadda in Bhopal: बूथ अध्‍यक्ष सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा - यह विरोधियों की हवा टाइट करने का समय, कांग्रेस का मतलब करप्‍शन, कमीशन और डिवीजन

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। पार्टी के बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता और सरकार समर्पण से काम कर रहे हैं। विरोधी भी हमसे टकराने में सौ बार सोचते हैं। अब तो यह कहूंगा, यह समय गला खराब करने का नहीं, विपक्ष की हवा टाइट(हालत खराब) करने का है।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए 'अबकी बार-200 पार' का नारा दोहराया। उन्होंने शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना को क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि बहनों के स्वाभिमान की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगी। भोपाल में नड्डा ने सपत्नीक भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के लिए भूमिपूजन किया, तो शहर के गांधीनगर के बूथ-53 पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम सुना। यहां ग्रुप कैप्टन स्वर्गीय वरुण सिंह सभागृह का लोकार्पण किया और उनके पिता सेवानिवृत्त कर्नल केपी सिंह एवं मां उमादेवी का सम्मान किया।


रस्सी जल गई बल नहीं गया

किसी का नाम लिए बिना नड्डा ने कहा कि एक नेता की चर्चा हो रही है, अहंकार में डूबे हैं। पूरे देश में कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। सत्याग्रह तो महात्मा गांधी ने भारत के सम्मान, अस्मिता के लिए किया था। यह सत्याग्रह किस लिए हो रहा है। लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करते। न्यायालय के कहने पर भी माफी नहीं मांगते। सदस्यता चली जाती है, सजा हो जाती है। रस्सी जल गई बल नहीं गया। जनता को ऐसी पार्टी और नेताओं को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस का मतलब करप्‍शन, कमीशन, डिवीजन, भाई भतीजावाद, परिवारवाद है और भाजपा का मतलब मिशन, समाजसेवा, महिला-समाज का सशक्तीकरण, रिपोर्ट कार्ड की संस्क़ृति बताया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पहले लोग कहते थे भारत में डिजिटलाइजेशन है ही नहीं। अब स्मार्ट फोन और उसका डाटा उपयोग करने में भारत एक नंबर पर खड़ा है। भारत दूसरे देशों को पीछे छोड़कर 10 वें नंबर से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है।

संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन। #Bhopal #BJP4MP #BJP4India https://t.co/FgN8XIAY7j

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 26, 2023

एक अप्रैल को मनाएं अहाता बंद दिवस - सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अब तो पाकिस्तान भी कह रहा है या अल्लाह हमारे पास भी एक नरेन्द्र मोदी होता। पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान है। भारत के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। मुख्यमंत्री ने सवा साल की कमल नाथ सरकार पर हमला बोला, कहा सभी जनहितैषी योजनाएं बंद कर दी गई। कई कार्यकर्ताओं की दूकानों और मकानों पर बुलडोजर चलवाए थे, प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाएं बंद कर दी गई थी। मध्य प्रदेश पर पुरानी सरकारों ने जो ब्याज चढ़ाया था, उस ब्याज की गठिया भी मध्य प्रदेश से उतारने का काम भाजपा सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल को अहाता बंद दिवस मनाना चाहिए। महिलाओं को जुलूस निकालना चाहिए।

मप्र में बनाएंगे इतिहास - वीडी शर्मा

बूथ अध्‍यक्ष सम्‍मेलन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 64 हजार बूथों को डिजिटल बनाया है, आज हमारी ताकत प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख पन्ना समिति है। हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट और 200 पार नारे के साथ मध्य प्रदेश में इतिहास बनाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी ने आज मध्यप्रदेश के भोपाल में महिलाओं को सशक्त बनाने की शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्मी व लाड़ली बहना योजना की जमकर तारीफ़ की…. pic.twitter.com/5qwgJpzuUS

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 26, 2023

इससे पहले स्‍टेट हेंगर पर स्वागत समारोह में जेपी नड्‌डा ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आना मेरा सौभाग्य है। उन्‍होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार 200 पार करना है। यह संकल्‍प लें कि 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट से हम मध्य प्रदेश में आएंगे। नड्डा ने कहा कि मेरे स्वागत में जो उत्साह कार्यकर्ताओं में दिख रहा है वह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। आपका यह उत्साह अनायास ही नहीं है, यह आप सबकी तपस्या, कड़ी मेहनत, लोगों की सेवाभाव, समाज को आगे बढ़ाना और सरकार व संगठन में समन्वय रखकर के चलने का नतीजा है। इस उत्साह को लक्ष्य में परिवर्तित कर मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में हमें 200 पार के लक्ष को हासिल करना है।

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में महिला ने किया हंगामा

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कटनी की वृद्ध महिला ने बेटे की शादी कराने को लेकर हंगामा किया। मामला बढ़ा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वृद्धा को कार्यक्रम के बाद मुझसे मिलवाएं, उनकी जो भी समस्या होगी सुनकर समाधान करेंगे। वृद्धा फिर भी नहीं मानी तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उसे शांत कराया। इस बीच किसी ने उसके सिर पर पानी भी डाल दिया।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वृद्धा को महिला थाना ले जाया गया। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि महिला कटनी की रहने वाली है और उसका बेटा आदतन अपराधी है। महिला अपने बेटे की शादी कराने को लेकर कार्यक्रम में हंगामा कर रही थी। बाद में महिला के अनुरोध पर उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ा दिया गया।

naidunia_image