• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamal Nath News: कमल नाथ से मिले सज्जन सिंह वर्मा- भाजपा में जाने की खबरों का किया खंडन

गुलाम नबी आजाद ने कहा- कांग्रेस का नेतृत्व नहीं समझता है कि जिन लोगों ने कांग्रेस बनाई है उनको इस तरह भागने पर मजबूर ना करें...मुझे नहीं लगता कि उनको ...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 08:39:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 07:09:03 PM (IST)
Kamal Nath News: कमल नाथ से मिले सज्जन सिंह वर्मा- भाजपा में जाने की खबरों का किया खंडन

HighLights

  1. कमल नाथ के करीबी सज्जन वर्मा ने एक्स हैंडल पर लिखा - जय श्रीराम।
  2. अटकलें हैं कि छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के कुछ विधायक कमल नाथ के साथ छोड़ सकते हैं कांग्रेस।
  3. मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में हाशिए पर हैं कमल नाथ।

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ एवं उनके छिंदवाड़ा से सांसद बेटे नकुल नाथ ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। सियासी गलियारों में उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है।पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा दिल्ली में कमल नाथ से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कमल नाथ के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि इसके पहले कमल नाथ के भाजपा में जाने की चर्चाओं के बीच सज्जन सिंह वर्मा ने कहा था कि वो जहां जाएंगे मैं भी वहीं रहूंगा।

गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस लीडरशिप उन लोगों को भागने पर मजबूर ना करें, जिन्होंने पार्टी को बनाया है

कमल नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मुझे ये नहीं मालूम कि कहां जाएंगे, लेकिन कांग्रेस से वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना दिखाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व नहीं समझता है कि जिन लोगों ने कांग्रेस बनाई है उनको इस तरह भागने पर मजबूर ना करें...मुझे नहीं लगता कि उनको कोई फिक्र है कि कोई आए या जाए।'


उधर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता दीपक सक्सेना ने कहा कि केवल कमल नाथ को ही दोषी ठहराया जा रहा है, छिदंवाड़ा की जनता चाहती है कि वे भाजपा में जाएं ताकि यहां विकास कार्य हो सकें। जिस तरह से कमल नाथ को पद से हटाया गया। कांग्रेस के 11 नेताओं ने चर्चा कर यह निर्णय लिया है कि अगर पार्टी में हमें इस तरह उपेक्षित किया जा रहा है, इससे तो अच्छा है कि हम भाजपा में चले जाएं और अपने क्षेत्र के लिए काम कराएं। मैं भी जाऊंगा।

#WATCH | Madhya Pradesh: On former MP CM and Congress leader Kamal Nath, Deepak Saxena former Congress MLA says, "Only he (Kamal Nath) is being blamed...The Public want Kamal Nath should go to the BJP so that development works will be done in the Chhindwara... The way he (Kamal… pic.twitter.com/UB2I09WTA0

— ANI (@ANI) February 18, 2024

संभावना है कि दिल्ली में आज उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी समेत भाजपा के कुछ और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हो सकती है। फिलहाल दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है जिसमें सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। आज इस अधिवेशन का अंतिम दिन है। उधर, कमल नाथ के करीबी नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।

रविवार दोपहर को कमल नाथ अपने दिल्ली स्थित आवास से निकले हैं। इस मौके पर जब पत्रकारों ने उनसे भाजपा में जाने की अटकलों को लेकर सवाल पूछा तो कमल नाथ ने कहा कि मेरी भाजपा से अभी कोई बात नहीं हुई है। जब बात होगी तो बताऊंगा। यह कहने के बाद कमल नाथ कार में बैठकर रवाना हो गए।

सज्जन वर्मा ने लिखा - जय श्रीराम

सज्जन सिंह वर्मा ने रविवार सुबह एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा - 'जय श्रीराम'। इसके साथ उन्होंने एक फोटो भी अटैच की, जिस पर लिखा था- तेरे राम, मेरे राम। तुझमें भी राम, मुझमें भी राम। जय श्रीराम। गौरतलब है कि कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ की तरह सज्जन सिंह वर्मा ने भी एक दिन पहले ही अपने एक्स बायो से कांग्रेस की पहचान हटा दी थी।

कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका

कांग्रेस में कमल नाथ के समर्थक विधायक और महापौर भी को दिल्ली पहुंच सकते हैं। इसमें छिंदवाड़ा, बालाघाट, मुरैना सहित अन्य जिलों के विधायक शामिल बताए जा रहे हैं। रविवार सुबह कमल नाथ के करीबी सज्जन वर्मा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस के लगभग 15 मौजूदा और 08 पूर्व विधायक भी कमल नाथ के साथ पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कमल नाथ मप्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में हाशिए पर हैं। बीच में ऐसी चर्चाओं ने जोर जरूर पकड़ा कि वह कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में जा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने अशोक सिंह पर दांव लगाया।

प्रह्लाद पटेल ने कही यह बात

इसी बीच रविवार को इस सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता प्रह्लाद पटेल का बयान सामने आया। उन्होंने एक टीवी चैनल के पत्रकार से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे प्रदेशाध्यक्ष पहले ही कह चुके हैं कि जो भी भाजपा की विचारधारा के साथ चलने काे तैयार है, उनका स्वागत है।

कुछ अभागे नेता अपनों को भी गैर बना रहे - प्रमोद कृष्णम

यूपी के संभल में कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कमल नाथ के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों को लेकर कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे अभागे नेता हैं जो अपनों को भी गैर बनाने का काम कर रहे हैं।

डरपोक लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं - संजय राउत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को लेकर शिवसेना ( उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने कहा, हमारी शिवसेना के भी कुछ लोग चले गए हैं। इससे क्या फर्क पड़ता है। यह जो डरपोक लोग होते हैं, जो पार्टी के नाम पर पैसा और धन कमाते हैं, तो वो ईडी के डर से जाते हैं। ये बेईमान और बेवफा लोग होते हैं। अगर वे भाजपा में जाना चाहते हैं तो जाएं। लोकिन मुझे नहीं लगता कि कमल नाथ जी जाएंगे। डरपोक लोगों से पार्टी नहीं बनती, पार्टी तो कार्यकर्ता से बनती है।

44 साल से मप्र कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे कमल नाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें शनिवार को तब और तेज हो गईं, जब दोनों अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले छिंदवाड़ा से भोपाल होते हुए दिल्ली पहुंच गए। इस बीच, नकुल नाथ ने एक्स बायो से कांग्रेस शब्द हटा दिया। इसके बाद कमल नाथ के समर्थक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने बायो से कांग्रेस का चुनाव चिह्न हटा लिया। उनके समर्थक 'जहां कमल नाथ, वहां हम ' एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि कमल नाथ 44 वर्ष से मप्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा बने हुए हैं। इंदिरा गांधी भी उन्हें अपना तीसरा बेटा मानती थीं।