राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस के 71 संगठनात्मक जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व ने कर दी है। सूची में पीढ़ी परिवर्तन के साथ मिशन 2028 की झलक दिख रही है। 71 में से 50 नए (70 प्रतिशत) हैं, जबकि 21 को यथावत रखा गया है। भोपाल के शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी पटेल को भी नहीं बदला है। इससे साफ है पार्टी की पूरी रणनीति पीढ़ी परिवर्तन को लेकर रही है। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष और उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद पार्टी ने पीढ़ी परिवर्तन की दूसरी चाल चली है।
जयवर्धन सिंह (राघौगढ़), महेश परमार (तराना), संजय उइके (बैहर), ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी, सिद्धार्थ कुशवाह (सतना) और देवेंद्र पटेल (सिलवानी)
आगर-मालवा - विजयलक्ष्मी तंवरखंडवा शहर - प्रतिभा रघुवंशीनरसिंहपुर - सुनीता पटेलसिंगरौली ग्रामीण - सरस्वती सिंह मरकाम
इंदौर शहर और ग्रामीण दोनों जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी चिंटू चौकसे और ग्रामीण में विपिन वानखेड़े को जगह मिली है। छिंदवाड़ा में विश्वनाथ ओखटे और बालाघाट में संजय उइके को जिलाध्यक्ष बनवाने में कमल नाथ की चली । मंदसौर के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र गुर्जर और रतलाम ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बने हर्ष विजय गहलोत मीनाक्षी नटराजन की पसंद बताए जाते हैं। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन और भतीजे प्रियव्रत सिंह को स्थान मिला है। अजय सिंह राहुल सीधी में ज्ञान प्रताप सिंह को दायित्व दिलवाने में सफल रहे। धार में स्वतंत्र जोशी उमंग सिघार के नजदीकी बताए जाते हैं। इसी तरह से अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी महत्व दिया गया है।
पार्टी सूत्रों ने बताया नए जिलाध्यक्षों में 15 ऐसे हैं जिन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन ही नहीं किया था, पर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और राहुल गांधी की सहमति मिलने के बाद उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कुछ विधायक और पूर्व विधायक भी सम्मिलित हैं।
जिला -- अध्यक्ष का नाम
आगर मालवा -- विजयलक्ष्मी तंवर
आलीराजपुर -- मुकेश पटेल
अनूपपुर -- श्याम कुमार गुड्डू
अशोक नगर -- राजेंद्र कुशवाहा
बालाघाट -- संजय उइके
बड़वानी -- नागेश चौधरी
बैतूल -- निलय विनोद डागा
भिंड ग्रामीण --रामाशीष बघेल
भिंड शहर -- धर्मेंद्र भदोरिया
भोपाल शहर -- प्रवीण सक्सेना
भोपाल ग्रामीण -- अनोखी मानसिंह पटेल
बुरहानपुर शहर -- हर्ष टांक रिंकू
बुरहानपुर ग्रामीण -- रविंद्र महाजन
छतरपुर -- गगन यादव
छिंदवाड़ा -- विश्वनाथ ओखते
दमोह -- मानक पटेल
दतिया -- अशोक दांगी
देवास शहर- प्रयास गौतम
देवास ग्रामीण-- मनीष चौधरी
धार -- स्वतंत्र जोशी
डिंडोरी-- ओंकार सिंह मरकाम
गुना--जयवर्धन सिंह
ग्वालियर शहर -- सुरेंद्र यादव
ग्वालियर ग्रामीण -- प्रभु दयाल जोहरे
हरदा -- मोहन सई
इंदौर शहर -- चिंटू चौकसे
इंदौर ग्रामीण -- विपिन वानखेड़े
जबलपुर शहर -- सौरभ नाटी शर्मा
जबलपुर ग्रामीण -- संजय यादव
झाबुआ -- प्रकाश रांका
कटनी शहर -- अमित कुमार शुक्ला
कटनी ग्रामीण -- कुंवर सौरभ सिंह
खंडवा शहर -- प्रतिभा रघुवंशी
खंडवा ग्रामीण -- उत्तम पाल सिंह पुरनी
खरगोन -- रवि नायक
मैहर -- धर्मेश घई
मंडला- डा. अशोक मर्सकोले
मंदसौर-- महेंद्र सिंह गुर्जर
मऊगंज- हीरालाल कोल
मुरैना शहर -- गजेंद्र जाटव
मुरैना ग्रामीण -- मधुराज तोमर
नर्मदापुरम -- शिवाकांत पांडे
नरसिंहपुर -- सुनीता पटेल
नीमच -- तरुण बाहेती
निवाड़ी -- राजेश यादव
पांढुर्णा --जतन उइके
पन्ना -- अनीस खान
रायसेन -- देवेंद्र पटेल
राजगढ़ --प्रियव्रत सिंह
रतलाम सिटी- शांतिलाल वर्मा
रतलाम ग्रामीण -- हर्ष विजय गहलोत।
रीवा शहर --अशोक पटेल
रीवा ग्रामीण-- राजेंद्र शर्मा
सागर शहर -- महेश जाटव
सागर ग्रामीण-- भूपेंद्र सिंह मोहंसा
सतना शहर -- आरिफ इकबाल सिद्दीकी
सतना ग्रामीण -- सिद्धार्थ कुशवाहा
सीहोर -- राजीव गुजराती
सिवनी- नरेश मारवाई
शहडोल --अजय अवस्थी
शाजापुर -- नरेश्वर प्रताप सिंह
श्योपुर-- मांगीलाल बैरवा फौजी
शिवपुरी-- मोहित अग्रवाल
सीधी -- ज्ञान प्रताप सिंह
सिंगरौली शहर-- प्रवीण सिंह चौहान
सिंगरौली ग्रामीण-- सरस्वती सिंह मरकाम
टीकमगढ़-- नवीन साहू
उज्जैन शहर-- मुकेश भाटी
उज्जैन ग्रामीण-- महेश परमार
उमरिया-- इंजीनियर विजय कुमार कोल
विदिशा-- मोहित रघुवंशी