Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा आज, होंगे दीपदान के कार्यक्रम
Kartik Purnima 2021: इस दिन तीर्थ स्थलों सरोवरों में स्नान,दान करने और दीपदान का विशेष महत्व होता है।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 19 Nov 2021 08:14:00 AM (IST)
Updated Date: Fri, 19 Nov 2021 08:14:57 AM (IST)

Kartik Purnima 2021: भोपाल (|नवदुनिया प्रतिनिधि)। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा से मनाया जाएगा। इस पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्थलों सरोवरों में स्नान,दान करने और दीपदान का विशेष महत्व होता है। गुरुवार को व्रत पूर्णिमा गुरुवार को होने पर लोगों ने व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार व अभिषेक किया गया। पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दीप दान को विशेष महत्व होता है। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। श्रद्घालु शुक्रवार तड़के सुर्योदय पूर्व जलाशयों में स्नान कर ब्राम्हणों को दान करेंगे। राजधानी में कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से लेकर शाम तक शीतलदास की बागिया,शाहपुरा तालाब आदि स्थानों पर अनेक लोगों ने पहुंचकर स्नान व दीपदान करेंगे। श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि शास्त्रों में विधान है कि कार्तिक पूर्णिमा पर 33 कोटि देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं एवं गंगा, यमुना एवं नर्मदा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। अषाढ़ मास से लेकर कार्तिक तक साधु-संत एवं ऋषि-मुनी संसार की सुख शांति के लिए चतुर्मास करते हैं। जिसके बाद बाद कार्तिक पुर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है।